‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इस तरह की कॉल्स उनके कार्यकर्ताओं को लगातार आ रही हैं, जिससे संदेह और चिंता बढ़ रही है।
- Written By: मनोज आर्या
अरविंद केजरीवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Arvind Kejriwal On IB Calls: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक गंभीर मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि उनके कार्यकर्ताओं को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की ओर से फोन कॉल करके वेरिफिकेशन किया जा रहा है। उन्होंने इस प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके पीछे कौन सा कानून है, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने खुद भी उस नंबर पर कॉल किया और पूछा कि क्या कॉल करने वाला व्यक्ति आईबी से है, जिस पर उन्हें सकारात्मक जवाब मिला। इसके बाद उन्होंने पूछा कि किस कानून के तहत यह वेरिफिकेशन किया जा रहा है, लेकिन कथित तौर पर कॉल काट दी गई और उसके बाद से उस नंबर पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
‘कार्यकर्ताओं को बनाया जा रहा निशाना’
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इस तरह की कॉल्स उनके कार्यकर्ताओं को लगातार आ रही हैं, जिससे संदेह और चिंता बढ़ रही है। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि अगर कोई व्यक्ति एक राज्य से दूसरे राज्य में काम के लिए जाता है तो उसे इस तरह की वेरिफिकेशन प्रक्रिया से क्यों गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस ब्यूरो को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह वास्तव में उनका नंबर है और किस अधिकार के तहत यह कॉल्स की जा रही हैं। केजरीवाल ने यह भी अपील की कि सभी लोग उस नंबर पर कॉल करके यह सवाल पूछें कि इस प्रक्रिया का कानूनी आधार क्या है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
ये बहुत संगीन मामला है। मैंने इस नंबर पे फ़ोन किया। पूछा – “क्या आप IB से बोल रहे हैं?” उसने कहा – “हाँ”। मैंने कहा – “मैं अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूँ। आप किस क़ानून में verification कर रहे हो?” उसने फ़ोन काट दिया। उसके बाद से फ़ोन नहीं उठा रहे। IB ये बताए कि क्या ये उनका नंबर… https://t.co/NoDbxE1Nph — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 28, 2026
यह भी पढ़ें: बिहार के नीतीश नहीं बनेंगे सिद्धारमैया, राज्यसभा जाने से किया इनकार; बोले- इत्तेफाक से मैं राजनीति में आया
राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि अगली बार वह गुजरात जाएंगे तो स्वयं आईबी कार्यालय जाकर इस मामले पर जवाब मांगेंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भी कहा कि यदि भविष्य में उन्हें इस तरह की कॉल्स आती हैं वे उसे सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि जनता के सामने पूरी स्थिति आ सके। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की गतिविधियां पारदर्शिता और नागरिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर सवाल खड़ा करती हैं। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
