जो बोया, वही काट रहीं दीदी… TMC की टूट पर कांग्रेस ने ली चुटकी, बोले- नीतीश को रोकने की भुगत रहीं सजा
Udit Raj On Mamata Banerjee: TMC में टूट पर कांग्रेस नेता उदित राज ने ममता पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल का मकसद राहुल गांधी को रोकना था।
- Written By: अमन मौर्या
ममता बनर्जी, उदित राज और अरविंद केजरीवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Udit Raj India Alliance Rahul Gandhi: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC की मुखिया ममता बनर्जी मौजूदा समय में अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहीं हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से उनकी पार्टी तास के पत्तों जैसे बिखर रही है। चुनाव हारते ही ममता का पार्टी पर पकड़ भी कमजोर हुआ है। विधायक दल में टूट के बाद अब संसदीय दल में बगावत हो गई है। पार्टी के कई सांसद दिल्ली में गुप्त मीटिंग में भी शामिल हुए। इस बीच कांग्रेस के एक बड़े नेता ने भी उनके जख्म पर नमक रगड़ दिया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदित राज ने TMC में टूट का कसूरवार ममता को ही ठहरा दिया है। उन्होंने कहा कि ममता और अरविंद केजरीवाल की वजह से ही मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।
इनकी प्राथमिकता राहुल को रोकना था: उदित
कांग्रेस नेता उदित राज ने ममता की पार्टी में टूट पर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट लिखा। पोस्ट में उन्होंने ममता और अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जो बोया, वही काट रहे हैं। नीतीश कुमार ने पूरे देश में घूम-घूमकर इंडिया गठबंधन के लिए माहौल बनाया था लेकिन इन दोनों ने उन्हें गठबंधन का संयोजक नहीं बनने दिया, जिसके कारण वे गठबंधन छोड़कर चले गए।
सम्बंधित ख़बरें
TMC बागी सांसदों पर भड़के कीर्ति आजाद, बोले- जिस थाली में खाया, उसमें ही खेद कर रहे
दीदी छोड़ मोदी के शरण में बागी… दिल्ली की सीक्रेट मीटिंग पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- दबाव में है लोकतंत्र
अब बर्फबारी भी नहीं रोक पाएगी लद्दाख का रास्ता, जोजिला सुरंग का ब्रेकथ्रू हुआ सफल; भारत ने रचा इतिहास
मोदी कैबिनेट से 12 मंत्रियों की होगी छुट्टी… राज्यसभा चुनाव के बाद होगा फैसला, जानिए किसे किया जाएगा शामिल?
ममता दीदी और केजरीवाल के कृत्यों की वजह से ही मोदी जी प्रधानमंत्री बने। जो बोया, वही काट रहे हैं। नीतीश कुमार ने पूरे देश में घूम-घूमकर इंडिया गठबंधन के लिए माहौल बनाया था लेकिन इन दोनों ने उन्हें गठबंधन का संयोजक नहीं बनने दिया, जिसके कारण वे गठबंधन छोड़कर चले गए। यदि यह गलती न… — Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) June 9, 2026
यदि यह गलती न हुई होती, तो बीजेपी 150 सीटों के नीचे रह जाती। लेकिन इन दोनों की प्राथमिकता राहुल गांधी को रोकना थी।
कांग्रेस में विलय का ऑफर
कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी को कांग्रेस में शामिल होने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मेरी उन्हें यही सलाह होगी कि वे कांग्रेस में शामिल हो जाएं। वरना INDIA ब्लॉक की पार्टनर के तौर पर उन्हें पुरानी गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए और इसके बजाय गठबंधन को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी और गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्हें राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- दीदी छोड़ मोदी के शरण में बागी… दिल्ली की सीक्रेट मीटिंग पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- दबाव में है लोकतंत्र
‘केजरीवाल चालाक राजनतेा’
उदित राज ने ममता बनर्जी को अरविंद केजरीवाल से दूर रहने की भी सलाह दी। उन्होनें कहा कि ममता को अरविंद जैसे लोगों से प्रभावित नहीं होना चाहिए। वह बहुत चालाक राजनेता हैं और RSS बैकग्राउंड से आते हैं।
