Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड चुनाव : भाजपा के ‘पंच प्रण’ जारी, दो गैस सिलेंडर फ्री के साथ इन योजनाओं का मिलेगा लाभ

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार यानी 5 अक्टूबर को 'पंच प्रण' जारी किया है, जिसमें पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की सहायता, युवाओं को पांच लाख नौकरियां और सभी के लिए घर का वादा किया गया है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Oct 18, 2024 | 04:47 PM

बाबूलाल मरांडी (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार यानी 5 अक्टूबर को ‘पंच प्रण’ जारी किया है, जिसमें पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की सहायता, युवाओं को पांच लाख नौकरियां और सभी के लिए घर का वादा किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी झारखंड के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में ‘पंच प्रण’ को जारी किया। पंच प्रण भाजपा घोषणापत्र का हिस्सा है। बता दें कि झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि 8 अक्टूर के बाद कभी भी महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के तरीखों का ऐलान हो सकता है।

झारखंड राज्य को बिहार से अलग होने को लेकर 25 साल पूरे होने को रेखांकित करने के लिए भाजपा अपने घोषणापत्र की 25 और मुख्य बातें जारी करने वाली है। इसके साथ ही बीजेपी पार्टी अंत में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 150-सूत्री दस्तावेज जारी करेगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था, जो बिरसा मुंडा की जयंती भी है।

ये भी पढ़ें – झारखंड चुनाव : जयराम महतो की पार्टी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, वे खुद इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

‘पंच प्राण’ की विस्तार से चर्चा करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य के परिवार 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे। इसके अलावा, साल में दो सिलेंडर मुफ्त भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, “इसके अलावा सरकारी विभागों में रिक्त 2,87,500 पदों को भरा जाएगा। पहली कैबिनेट बैठक के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नवंबर 2025 तक 1.5 लाख पद भरे जाएंगे।”

मरांडी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को दो साल तक 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने मिशन के तहत ‘गोगो-दीदी’ योजना शुरू करेगी और इसके तहत महिलाओं को प्रति माह 2,100 रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा, “पार्टी के घोषणापत्र में जतायी गयी प्रतिबद्धताओं में सभी के लिए आवास भी शामिल है।”

एजेंसी इनपुट के साथ। 

ये बी पढ़ें – झारखंड चुनाव : भाजपा झारखंड चुनाव के लिए इन 5 मुख्य बिंदु पर कल करेगी बात, घोषणापत्र जारी करने के संकेत

Jharkhand elections bjp panch prana released along with two free gas cylinders

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2024 | 10:00 PM

Topics:  

  • BJP
  • Jharkhand Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

बीजेपी ने धोखा दिया तो बनाई महाविकास आघाड़ी, उद्धव ठाकरे का बड़ा खुलासा, शिंदे पर साधा निशाना

2

‘कार्रवाई करो वरना कोर्ट जाऊंगा’, मालवण कैशकांड को लेकर आगबबूला हुए नीलेश राणे, DM से पूछा ये सवाल

3

उलटी गिनती शुरू हो गई है…यूपी BJP को जल्द मिलेगा नया मुखिया, चौधरी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल

4

बिहार में भी लागू होगा ‘महाराष्ट्र मॉडल’? सत्ता के बंटवारे पर भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज दावा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.