झारखंड चुनाव : जयराम महतो की पार्टी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, वे खुद इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा यानी JLKM ने अपने छह प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, जिसको लेकर झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जयराम महतो ने यह भी बताया है कि वे खुद डुमरी वीधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
झारखंड चुनाव 2024 : JLKM पार्टी का तीसरा लिस्ट जारी, तरुन कुमार डे को जमशेदपुर ईस्ट से बनाया उम्मीदवार
जयराम महतो ( सोर्स - सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

रांची : झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा यानी JLKM ने गुरुवार को अपने 6 प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी की इस घोषणा के तहत जयराम महतो डुमरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जयराम महतो को इस क्षेत्र में एक मजबूत नेता के रूप में देखा जाता रहा है।

इसके साथ ही अन्य प्रमुख सीटों पर भी पार्टी ने प्रत्याशी उतारे हैं। जमुआ विधानसभा सीट से रोहित कुमार दास को मैदान में उतारा गया है। राममहल से मोतीलाल सरकार चुनाव लड़ेंगे। तमाड़ विधानसभा सीट से दमयंती मुंडा को उम्मीदवार बनाया गया है। दमयंती मुंडा एक सशक्त महिला नेता हैं और आदिवासी समुदाय में उनकी खास पहचान है।

सरायकेला से प्रेम मार्डी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। प्रेम मार्डी जनजातीय समाज के हितों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और उनकी क्षेत्र में गहरी पकड़ मानी जाती है। छतरपुर विधानसभा सीट से प्रीति राज चुनावी मैदान में उतरेंगी। प्रीति राज एक युवा और ऊर्जावान नेता हैं, जो महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार के मुद्दों पर काम करती रही हैं।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के इन छह उम्मीदवारों की सूची से यह साफ हो गया है कि पार्टी आगामी चुनाव में हर वर्ग और समुदाय को ध्यान में रखते हुए चुनावी रणनीति बना रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com