झारखंड चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची आज होगी जारी! रांची जा रहे राहुल गांधी
कांग्रेस, झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठबंधन में लड़ेगी और सीट बंटवारे पर जल्द ही अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। कांग्रेस आज 19 अक्टूबर के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है ।
- Written By: राहुल गोस्वामी
झारखंड में झामुमो-कांग्रेस साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव
रांची: जहां एक तरफ झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बनती दिख रही है। वहीं कांग्रेस, झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठबंधन में लड़ेगी और सीट बंटवारे पर जल्द ही अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।
जानकारी दें कि इस बाबत कांग्रेस महासचिव और झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बीते गुरुवार को कहा था क,कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 19 अक्टूबर के बाद जारी की जाएगी। मीर ने कहा था कि, ‘‘2019 की तरह, हम राज्य में अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है। हम 19 अक्टूबर के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेंगे, खासकर हमारे नेता राहुल गांधी के राज्य के दौरे के बाद।”
यहां पढ़ें – आजाद समाज पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में उतारे 6 उम्मीदवार
सम्बंधित ख़बरें
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
कांग्रेस महासचिव मीर ने कहा था कि पार्टी को राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बल पर चुनाव जीतने का भरोसा है। मीर ने कहा था कि राहुल गांधी 19 अक्टूबर को एससी/एसटी और ओबीसी समेत विभिन्न सामाजिक एवं अन्य संगठनों के साथ बैठक करेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
यहां पढ़ें – राहुल गांधी झारखंड में फूंकेंगे चुनावी बिगुल
गौरतलब है कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज 19 अक्टूबर को रांची के जैप वन,डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में‘संविधान बचाओ सम्मेलन’ का आगाज करेंगें। इस सम्मेलन में राहुल गांधी सिविल सोसाइटी सहित समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद करेंगे।
जानकारी दें कि झारखंड में चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। झारखंड विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल पांच जनवरी, 2025 को समाप्त होगा।
