Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड में अच्छी वोटिंग के बावजूद इस पोलिंग बूथ पर पसरा सन्नाटा, जानें पूरा माजरा

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को सुबह 11 बजे तक करीब 31 % से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं निरसा विधानसभा क्षेत्र में का एक पोलिंग बूथ ऐसा भी है, जहां सन्नाटा पसरा हुआ है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 20, 2024 | 01:44 PM

उत्तर प्रदेश उपचुनाव

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: जहां एक तरफ झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को सुबह 11 बजे तक करीब 1.23 करोड़ मतदाताओं में से 31 % से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं सुबे का एक पोलिंग बूथ ऐसा भी है, जहां सन्नाटा पसरा हुआ है।

बात हो रही है झारखंड के अंतिम बूथ कि, जो निरसा विधानसभा क्षेत्र में आता है, वहां पर फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां अभी तक 20 प्रतिशत ही मतदान हुआ है।दरअसल यह क्षेत्र बंगाल से सटा हुआ है और झारखंड का अंतिम बूथ माना जाता है। कहा जा रहा है कि, यहां अधिकारी वर्ग अधिक होने की वजह से मतदान के लिए कम लोग निकले हैं।

झारखंड चुनावों की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल SIR में गड़बड़ी! ED के बाद चुनाव आयोग I-PAC पर करेगा नकेल, डेटा-एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की होगी जांच

वोटर आईडी नहीं है? चिंता नहीं! नासिक चुनाव में इन 12 दस्तावेजों से डाल सकेंगे वोट

विपक्ष के सवालों के बीच दुनिया को ‘इलेक्शन’ कराने का पाठ पढ़ाएगा ECI, भारत मंडपम में लगेगी क्लास

UP में 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटने से BJP में हड़कंप, योगी के इमरजेंसी मीटिंग में क्या हुई बात?

जालकारी दें कि,बीते 19 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान इसी निरसा क्षेत्र के पॉलिटेक्निक स्थित EVM डिस्पैच सेंटर पर चुनाव ड्यूटी निभा रहे मतदान कर्मी कार्तिक घोष की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। कार्तिक बीते मंगलवार को EVM कलेक्ट करने के लिए निरसा पॉलिटेक्निक पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें अचानक बेचौनी महसूस हुई और वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।

जिसके बाद उन्हे तुरंत धनबाद के निरसा पॉलिटेक्निक में तैनात मेडिकल टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के जरिये उन्हें धनबाद के अस्पताल में ले जाया गया।. लेकिन तब तक रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। वहीं अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

झारखंड चुनावों की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं इस घटना के बाद कुछ देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल हो था। इस घटना के बाद कार्तिक घोष के परिजनों का आरोप है कि चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश के बावजूद धनबाद समेत अन्य जिलों के अधिकारी कैंसर, हृदय रोगी समेत अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित बीमार कर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया है। जबरन ड्यूटी कराए जाने से धनबाद में हृदय रोग से पीड़ित सेल कर्मी की जान चली गई।

वहीं मामले पर मृतक के परिजनों ने बताया कि कार्तिक घोष चुनाव ड्यूटी पर नहीं जाना चाहते थे। इसके बावजूद अधिकारियों ने उन्हें जबरन चुनाव ड्यूटी पर लगा दिया। जिससे उनकी जान चली गई ।

जानकारी दें कि,  निरसा विधानसभा में इस बार कुल 424 बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस बल और CAPF की भी तैनाती है। इस क्षेत्र के हर बूथों से वेब टेलीकास्ट हो रहा है ।

फिलहाल झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज 38 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। वहीं आज सुबह 11 बजे तक सुबे में 30.71 % मतदान हुआ है। आज राज्य के 12 जिलों में 14,218 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ हुआ और यह शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

 

 

 

Jharkhand assembly election nirsa consituancy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2024 | 01:43 PM

Topics:  

  • Election Commission
  • Jharkhand Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.