-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- India Pre Election Survey India Alliance End Who Lead It Survey Made Shocking Revelation
India Pre-Election Survey: क्या इंडिया गठबंधन हो जाएगा खत्म, कौन करेगा इसे लीड? सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
India Pre-Election Survey: सर्वे में शामि, 24 प्रतिशत लोगों ने कहा कि गठबंधन का नेतृत्व राहुल गांधी के हाथ में होना चाहिए। 14 प्रतिशत का कहना था कि ममता बनर्जी के हाथ में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व होना चाहिए।

राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी, डिजाइन फोटो
नवभारत डेस्क : पिछले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की सीटें घटने के बाद एकजुट विपक्ष में एक अलग ही उत्साह था। विपक्ष मोदी सरकार को सत्ता से तो नहीं हटा पाया लेकिन ये विश्वास जरूर दृढ़ हुआ कि मोदी अजेय नहीं हैं, लेकिन उसके बाद विधानसभा चुनावों के नतीजों ने विपक्ष के हौसले पस्त कर कर दिए, हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बना ली।
महाराष्ट्र में भी महाविकास अघाड़ी की करारी हार हुई। अब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का किला भी ढह गया है। राज्यों में एक के बाद एक हार के साथ ही, इंडिया गठबंधन में खटपट भी तेज होती गई है। इंडिया गठबंधन के कई सहयोगी कांग्रेस को नसीहत दे रहे हैं। गठबंधन के भविष्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या इंडिया गठबंधन को अब भंग कर देना चाहिए? या जारी रहना चाहिए? इसका नेतृत्व किसके हाथ में रहना चाहिए?
इन सवालों पर जनता क्या सोचती है, इसका जवाब इंडिया टुडे के ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में मिल गया है। सर्वे में शामिल 65 प्रतिशत लोगों ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को इंडिया गठबंधन जारी रखना चाहिए। हालांकि 26 प्रतिशत का मानना था कि इस गठबंधन को भंग कर देना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BSP को बड़ा झटका! पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह यादव 3000 समर्थकों संग भाजपा में शामिल
ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: नीट पेपर लीक के विरोध में 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगी TMC प्रमुख
अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- समर्थक भी पार्टी की कार्यशैली से शर्मिंदा महसूस कर रहे
अमरावती में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को डिटेन किया
नेतृत्व के लिए ममता दे रहीं टक्कर
सर्वे में जब ये पूछा गया कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए कौन सा नेता सबसे मुफीद है तो सबसे ज्यादा प्रतिभागियों ने राहुल गांधी का नाम लिया। इस मामले में उन्हें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी टक्कर देती दिख रही है। सर्वे में शामि, 24 प्रतिशत लोगों ने कहा कि गठबंधन का नेतृत्व राहुल गांधी के हाथ में होना चाहिए। 14 प्रतिशत का कहना था कि ममता बनर्जी के हाथ में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व होना चाहिए। 9 प्रतिशत लोगों ने अरविंद केजरीवाल तो 6 प्रतिशत लोगों ने अखिलेश यादव का नाम लिया।
आज चुनाव हुआ तो होगी मुश्किल
इस सर्वे के मुताबिक देश में अगर आज चुनाव हुए तो एनडीए को 343 सीटें मिल सकती हैं। अकेले बीजेपी ही बहुमत के आंकड़े 2 को पार करके 281 सीट हासिल कर सकती है। दूसरी तरफ, अगर आज चुनाव हुए तो इंडिया गठबंधन को महज 188 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।
2024 के पिछले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को 232 सीटों पर कामयाबी मिली थी। सर्वे के अनुमान विपक्ष के लिए अच्छे संकेत तो नहीं दे रहे लेकिन कांग्रेस के लिए इसमें राहत भी छिपी हुई है।
राजनीतिक खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर टैप करें…
सर्वे में पूछा गया कि क्या कांग्रेस असली विपक्षी पार्टी है तो इसके जवाब में 64.4 प्रतिशत ने हां तो 31 प्रतिशत ने नहीं में जवाब दिया। जब ये पूछा गया कि कांग्रेस को सबसे बेहतर कौन चला सकता है तो 36.4 प्रतिशत लोगों ने राहुल गांधी का नाम लिया।
India pre election survey india alliance end who lead it survey made shocking revelation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली आंदोलन के चलते महाराष्ट्र में हाई अलर्ट, CM आवास ‘वर्षा’ और मंत्रालय की सुरक्षा मजबूत; पुलिस तैनात
Jul 25, 2026 | 07:34 AMइंदौर निगम में वेतन घोटाले का खुलासा: दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, आयुक्त ने दिए एफआईआर के निर्देश
Jul 25, 2026 | 07:33 AM89% कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर, सिर्फ 11% पक्के; NEET पेपर लीक के बाद खुले NTA के राज
Jul 25, 2026 | 07:28 AMJana Nayagan Collection Day 2: दो दिनों में 50 करोड़ के पार पहुंची ‘जन नायकन’, शनिवार को भी बरकरार रहा जलवा
Jul 25, 2026 | 07:19 AMपुणे के 61,900 किसानों को बड़ी राहत, 533 करोड़ रुपये की कर्जमाफी प्रक्रिया शुरू
Jul 25, 2026 | 07:18 AMNEET Student Protest को लेकर आकांक्षा पुरी का सनसनीखेज खुलासा, बोली- आंदोलन में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे
Jul 25, 2026 | 07:17 AMनागपुर सीमेंट रोड घोटाला मामला: HC का सख्त आदेश, याचिकाकर्ता संस्था जनमंच को मिली NMC ऑडिट देखने की अनुमति
Jul 25, 2026 | 07:16 AMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM














