पुडुचेरी, केरलम और असम में वोटिंग का हुआ आगाज, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, जानें लेटेस्ट अपडेट
Assembly Election 2026: पुडुचेरी, केरलम और असम की कुल 296 विधानसभा सीटों पर आज मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। करीब 4 करोड़ से अधिक मतदाता आज कई दिग्गजों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Assembly Elections 2026 Voting: पुडुचेरी के समंदर किनारे से लेकर केरलम के हरे-भरे मैदानों और असम की घाटियों तक सुबह ठीक 7 बजे जैसे ही मतदान केंद्रों के दरवाजे खुले, लंबी कतारों ने यह साफ कर दिया कि जनता अपने भविष्य को लेकर सजग है।
सुबह 7 बजे से लगी कतारें इशारा कर रही हैं कि लोग चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं जिससे हर नागरिक निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
#WATCH | Assam Elections 2026 | Long queues formed outside polling stations 115 and 116 as voters await their turn to cast a vote. Polling begins at 7 am. pic.twitter.com/jJsm24usvj — ANI (@ANI) April 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
पुडुचेरी की 30 सीटों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. जवाहर के मुताबिक, इस बार करीब 9.50 लाख मतदाता 294 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं। पूरे प्रदेश को चुनावी रंग में रंगने के लिए 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 209 को विशेष रूप से ‘संवेदनशील’ की श्रेणी में रखा गया है।
चुनाव को समावेशी बनाने के लिए आयोग ने इस बार अनूठी मिसाल पेश की है, जहां 30 बूथों का संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा, युवाओं और दिव्यांगों को भी चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपकर लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करने की कोशिश की गई है।
केरलम में एलडीएफ की हैट्रिक या सत्ता परिवर्तन
केरलम की राजनीति में आज का दिन किसी ‘महामुकाबला’ से कम नहीं है। यहां की सभी 140 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है, जहां मुकाबला एलडीएफ (LDF), यूडीएफ (UDF) और एनडीए (NDA) के बीच त्रिकोणीय बना हुआ है। करीब 2.71 करोड़ मतदाता आज 883 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शाम 6 बजे तक ईवीएम में कैद कर देंगे।
दिलचस्प बात यह है कि केरलम में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है, जो किसी भी दल का खेल बनाने या बिगाड़ने का दम रखती हैं। इसके साथ ही, 2.42 लाख से अधिक प्रवासी भारतीय (NRI) मतदाता भी इस बार अपनी माटी की सरकार चुनने के लिए उत्साह दिखा रहे हैं।
Kochi, Keralam: State LoP and UDF candidate V. D. Satheesan has arrived at the polling station to cast his vote pic.twitter.com/IFbDgXy7KK — IANS (@ians_india) April 9, 2026
असम के 35 जिलों में भारी सुरक्षा के बीच मतदान
पूर्वोत्तर के प्रहरी कहे जाने वाले असम में भी आज चुनावी बिगुल बज चुका है। राज्य के 35 जिलों में कुल 31,940 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां सुबह से ही मतदान कर्मी मुस्तैद हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए माइक्रो-ऑब्जर्वर्स की तैनाती की गई है, जो हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Click Here For Assembly Elections 2026 Live Updates
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल के निर्देशन में दुर्गम इलाकों तक मतदान सामग्री मंगलवार को ही पहुंचा दी गई थी ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। अब जनता के इन मतों की गिनती 4 मई को होगी, जो यह तय करेगी कि सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा। एक जागरूक नागरिक के तौर पर आज आपकी भागीदारी ही देश के लोकतंत्र को असली ताकत प्रदान करेगी।
VIDEO | Assam Elections 2026 Mock polling underway at DCB Girls High School, Jorhat, before voting begins at 7 am. More than 1.5 lakh security personnel have been deployed as part of arrangements for Thursday’s polling in Assam that will decide the fate of 722 candidates hoping… pic.twitter.com/xmXkIAdELp — Press Trust of India (@PTI_News) April 9, 2026
