Assembly Elections 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग खत्म; अब 4 मई के नतीजे का इंतजार

Assembly Elections Updates: केरलम, असम और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। तीनों राज्यों में बंपर वोटिंग दर्ज की गई। नतीजे 4 मई को सामने आएंगे।
assembly elections 2026 live: Assembly Elections 2026 Live Updates: केरल असम और पुडुचेरी में महावोटिंग आज! किसके सिर सजेगा जीत का ताज?
विधानसभा चुनाव 2026 लाइव अपडेट, फोटो- नवभारत डिजाइन

Assembly Elections Voting 2026: विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी सरगर्मी चरम पर है। तकरीबन एक महीने तक चले जोरदार प्रचार के बाद केरलम, असम और पुडुचेरी में आज यानी 9 अप्रैल को 296 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ। केरलम की 140, असम की 126 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना 4 मई को होगी। तीनों राज्यों में कुल 1,849 उम्मीदवार मैदान में हैं। कई सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का बना हुआ है।

केरलम में चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय रूप ले चुका है, जहां एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए आमने-सामने हैं। चुनाव प्रचार में नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और पी. विजयन जैसे बड़े नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। तीनों ही राज्यों में सियासी पारा बढ़ा हुआ है और मुकाबला बेहद हाई-प्रोफाइल बन गया है। चुनाव आयोग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है और दावा कर रहा है कि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी तैयारियां हैं। असम में हर मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल तैनात हैं।

शाम 5 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत

पुडुचेरी में शाम 5 बजे तक 86.92% मतदान

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर आज वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के कुल 30 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 86.92% मतदान दर्ज किया गया है।

केरल में शाम 5 बजे तक 75.01% वोटिंग

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर आज राज्य की कुल 140 सीटों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5 बजे तक यहां कुल 75.01% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

असम में शाम 5 बजे तक 84.42% मतदान

असम में विधानसभा चुनाव को लेकर आज कुल 126 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। शाम 5 बजे तक असम में कुल 84.42% मतदान हुआ है।

दोपहर 3 बजे तक असम में सबसे ज्यादा 75.91% मतदान, पुडुचेरी 72.40% के साथ दूसरे स्थान पर

राज्य दोपहर 1 बजे तक मतदान (%)
असम 75.91%%
पुडुचेरी 72.40%
केरल 62.71%

यूडीएफ 100 से ज्यादा सीटों के साथ बनाएगी सरकार: वीडी सतीशन

असम, केरल और पुडुचेरी में जारी विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस नेताओं ने अपनी जीत को लेकर मजबूत दावे किए हैं और जनता के मूड को अपने पक्ष में बताया है। केरल के एर्नाकुलम में कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष V. D. Satheesan ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) इस बार 100 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में राज्य के चार दौरों के दौरान उन्हें यही रुझान नजर आया।

मतदान केंद्र का वीडियो वायरल, गोपनीयता उल्लंघन पर FIR दर्ज

असम विधानसभा चुनाव 2026 के बीच कार्बी आंगलोंग जिला प्रशासन के संज्ञान में एक गंभीर मामला आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर मतदान केंद्र के भीतर की चुनावी प्रक्रिया दिखाई गई है।

मतदान की गोपनीयता और चुनावी नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा सके।

विधानसभा चुनाव 2026: दोपहर 1 बजे तक असम में सबसे ज्यादा मतदान, पुडुचेरी दूसरे स्थान पर

राज्य दोपहर 1 बजे तक मतदान (%)
असम 59.63%
पुडुचेरी 56.83%
केरल 49.70%

Assam Elections 2026 Live Updates: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने गुवाहाटी में डाला वोट

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने गुवाहाटी के गरल बुनियादी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

जुबिन गर्ग के परिवार ने निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी, पत्नी और बहन ने डाला वोट

दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और उनकी बहन पाल्मी बोरठाकुर ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया। दोनों दिसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 116 पर मतदान करने पहुंचीं। परिवार के लिए यह भावुक क्षण भी रहा, लेकिन उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नागरिक जिम्मेदारी निभाई और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

Kerala Elections 2026 Live Updates: शशि थरूर ने वाझुथाकाड में डाला वोट

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वाझुथाकाड स्थित गवर्नमेंट लोअर प्राइमरी स्कूल, कॉटन हिल में अपना वोट डाला।

विधानसभा चुनाव 2026: 11 बजे तक असम आगे, पुडुचेरी और केरल में भी तेज मतदान

राज्य सीटों की संख्या सुबह 11 बजे तक मतदान (%)
असम 126 38.92%
पुडुचेरी 30 37.06%
केरल 140 33.28%

वोट के बाद बोले वेणुगोपाल, महिला आरक्षण बिल पर होगी CWC बैठक

केरल चुनाव 2026 में केसी वेणुगोपाल ने वोट डालने के बाद कहा कि महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के लिए कल CWC बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।

सुबह 9 बजे तक मतदान % का टाइम टेबल

राज्य सुबह 9 बजे तक मतदान (%) सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत सबसे कम मतदान प्रतिशत
असम 17.87% माजुली 20.03% कामरूप 15.36%
पुडुचेरी 17.41%
केरल 16.23% एर्नाकुलम 17.80% कासरगोड 15.08%

अब तक असम में 17.87 प्रतिशत, केरल में 16.23 प्रतिशत और पुडुचेरी में 17.41 प्रतिशत मतदान हुआ

केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। शुरुआती दो घंटों में असम और पुडुचेरी के मुकाबले केरल में कम मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, असम में सुबह 9 बजे तक 17.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, शुरुआती दो घंटों में पुडुचेरी में 17.41 प्रतिशत और केरल में 16.23 प्रतिशत वोट पड़े हैं। असम में माजुली जिले में सबसे अधिक 20.03 प्रतिशत वोटिंग हुई है, मोरीगांव जिले में 19.96 प्रतिशत, दरांग में 19.74 प्रतिशत, गोलपाड़ा में 19.66 प्रतिशत और जोरहाट में 19.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह 9 बजे तक असम के कामरूप जिले में सबसे कम 15.36 प्रतिशत वोट पड़े हैं। वहीं, सुबह 9 बजे तक केरल के एर्नाकुलम जिले में सबसे अधिक 17.80 प्रतिशत और कासरगोड जिले में सबसे कम 15.08 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Puducherry Elections Live Updates: पुडुचेरी में वोट डालने के बाद बोले नारायणसामी, INDIA गठबंधन बनाएगा सरकार

पुडुचेरी चुनाव 2026 में वी. नारायणसामी ने मिशन स्ट्रीट के बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि हालात अच्छे हैं और लोगों से 100% मतदान कर लोकतांत्रिक अधिकार निभाने की अपील की।

Kerala Elections Live Updates: सीएम विजयन ने डाला वोट, कन्नूर के बूथ पर किया मतदान

केरल के मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan ने कन्नूर के धर्मदम विधानसभा क्षेत्र में पिनाराई आरसी अमला बेसिक यूपी स्कूल स्थित बूथ 194 पर मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया।

केरल में वोटिंग के बीच खरगे की अपील, बोले- सुनने वाली सरकार चुनें

केरल विधानसभा चुनाव 2026 में मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगों से ऐसी सरकार चुनने की अपील की जो जनता की सुने, उनकी परवाह करे और बेहतर काम करके भरोसा बनाए।

वोट के बाद राणोज पेगू बोले, आज पवित्र दिन, सभी करें मतदान

असम में राणोज पेगू बोले ने वोट डालने के बाद कहा कि आज का दिन पवित्र है। खराब मौसम के बावजूद लोग मतदान कर रहे हैं और उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

Keralam Elections Live Updates: वोट देने के लिए कतार में खड़े दिखे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर

केरल विधानसभा चुनाव 2026 में राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े नजर आए, जहां उन्होंने आम मतदाताओं के साथ अपनी बारी का इंतजार किया।

Puducherry Elections Live Updates: पुडुचेरी चुनाव में पीएम मोदी की मतदाताओं से बड़ी अपील

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की शुरुआत पर लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील की। खासतौर पर युवाओं और महिलाओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आगे आने को कहा।

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जोरहाट में मॉक पोल जारी

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जोरहाट के DCB गर्ल्स हाई स्कूल में सुबह 7 बजे मतदान से पहले मॉक पोल जारी है। 126 सीटों पर 722 उम्मीदवारों के लिए 1.5 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर मॉक पोल की तैयारियां

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर मॉक पोल की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। एसएनडीपी नर्सरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू हो रही है। कांग्रेस सांसद Hibi Eden इसी बूथ पर अपना वोट डालने वाले हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com