मुंबई में तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के आर्थिक मॉडल पर साधा निशाना, बोले- दिवालिया होने की कगार पहुंचा कर्नाटक
भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस के आर्थिक मॉडल की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीतियों ने कर्नाटक को दिवालिया होने की कगार पर पहुंचा दिया है।
- Written By: आकाश मसने
तेजस्वी सूर्या (सोर्स: एक्स@Tejasvi_Surya)
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजस्वी सूर्या बुधवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के लिए प्रचार करने के लिए मुंबई पहुंचे। उन्होंने मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस के आर्थिक मॉडल की भी आलोचना की। बुधवार को आरोप लगाते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीतियों ने कर्नाटक को दिवालिया होने की कगार पर पहुंचा दिया है।
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने दावा किया कि कर्नाटक गंभीर वित्तीय अस्थिरता का सामना कर रहा है। सूर्या ने मुंबई में कहा कि “यह कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा तैयार किया गया एक गैरजिम्मेदार आर्थिक मॉडल है। राज्य अब दिवालियापन और आर्थिक अराजकता की कगार पर खड़ा है। सार्वजनिक धनराशि को लेकर सरकार की नीतियां आर्थिक संकट पैदा कर रही हैं।”
बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने दावा किया कि पिछली भाजपा सरकार ने कर्नाटक में 20 हजार करोड़ रुपए का राजस्व अधिशेष बजट पेश किया था। लेकिन कांग्रेस की ‘राजकोषीय अनुशासनहीनता और कुशासन’ के कारण पिछले दो वर्षों में 12 हजार करोड़ रुपए का राजस्व घाटा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
ठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन
सावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?
Political Shock: महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, 40 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोक
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के बीच अजित पवार को सुप्रीम कोर्ट का झटका; शरद पवार की फोटो और पार्टी के नाम को लेकर दिए ये निर्देश
महिलाओं को नहीं मिले दो हजार रुपए
भाजयुमो के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने महाराष्ट्र के लोगों को आगाह किया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो इससे खतरा हो सकता है। सूर्या ने दावा किया कि कर्नाटक सरकार का महिलाओं को 2,000 रुपए मासिक भत्ता देने का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जिसके कारण लाभार्थियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
डीके शिवकुमार ने स्वीकार किया
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने दावा किया कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी हाल ही में बुनियादी ढांचे के रखरखाव के लिए धन की कमी की बात स्वीकार की है। सूर्या ने कहा कि “उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सार्वजनिक रूप से दो बार स्वीकार किया है कि राज्य के पास बेंगलुरु में गड्ढों की मरम्मत के लिए पैसे नहीं हैं। शिवकुमार के बगल में बैठे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस चिंता को स्वीकार किया है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें:– बैग की जांच को लेकर ध्यान भटका रही शिवसेना यूबीटी, देवेंद्र फडणवीस बोले- वोट मांगने का निकाला नया तरीका
