हरियाणा में हो रहा खेला
नई दिल्ली : जहां एक तरफ हरियाणा की तस्वीर साफ नही हुई गई है। यहां पर पहले कांग्रेस की सरकार साफ तौर पर बनती दीख रही थी। लेकिन चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में अब बाजी पलट रही है। यहां पर बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है। यहां रुझान तेजी से बदल रहे हैं। रुझानों में BJP- कांग्रेस की टक्कर दिख रहा है।
वहीं कई ‘एग्जिट पोल’ ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान पहले ही लगाया था। हालांकि, BJP ने दावा किया था कि वह हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेगी। हरियाणा में 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ है।
#HaryanaElections | BJP leading on 38, Congress on 36, INLD and BSP on 1 each as per the latest EC data. pic.twitter.com/A28bfPPOvJ — ANI (@ANI) October 8, 2024
शुरुआती मतगणना में आज सुबह 8 बजे से कांग्रेस एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आगे थी। जैसे ही 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आ गई और दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं।
देखा जाए तो 13 एजेंसियों के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही थी। कांग्रेस को 50 से 55 सीटें मिल सकती हैं। लेकिन हरियाणा में अब जो ट्रेंड है, वो अब BJP के पक्ष में जाता दिख रहा है।
जानकारी दें कि 2000 से 2019 तक हरियाणा में हुए 5 विधानसभा चुनाव में दो बार ऐसा हुआ, जब वोटिंग प्रतिशत गिरा या फिर उसमें 1% तक की मामूली बढ़ोतरी हुई। दोनों ही बार राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी। उसका फायदा उस समय सत्ता में रही पार्टी को मिला।
इस बार के चुनावी मैदान में मुख्य पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) – आजाद समाज पार्टी (आसपा) हैं। हालांकि, ज्यादातर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।
जानकारी दें कि हरियाणा की 90 सीटों पर 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं समेत कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीटों पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था। इस बार राज्य के 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं।