हरियाणा चुनाव में बदलाव की बयार, इस बार मिलीं 13 महिला विधायक
हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा में इस बार 13 महिला प्रत्याशी निर्वाचित हुई हैं। बीते 2019 के विधानसभा चुनाव में 8 महिला उम्मीदवार विधायक बनी थीं।
- Written By: राहुल गोस्वामी
हरियाणा में इस बार मिलीं 13 महिला विधायक
चंडीगढ़: हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा में इस बार 13 महिला प्रत्याशी निर्वाचित हुई हैं। इस बार राज्य के लिए बीते मंगलवार को घोषित किए गए चुनावी नतीजों से यह जानकारी मिली है। हरियाणा में बीते 2019 के विधानसभा चुनाव में 8 महिला उम्मीदवार विधायक बनी थीं। वहीं राज्य में बीते 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं समेत कुल 1,031 उम्मीदवार इस बार मैदान में थे।
इस बार राज्य विधानसभा में निर्वाचित हुईं 5 महिला विधायक BJP से और 7 कांग्रेस से हैं। निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने हिसार विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के राम निवास राड़ा को 18,941 मतों के अंतर से हराया। जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल की मां हैं।
यहां पढ़ें – हरियाणा और J-K चुनाव: परिवारवाद की करारी हार
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं प्रधानमंत्री और खेल मंत्री से…’, साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट को लेकर की अपील
विनेश फोगाट की वापसी पर बढ़ी परेशानी, WFI ने थमाया 15 पन्नों का नोटिस, 26 जून तक खेलने पर लगाई रोक
विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: ‘बृजभूषण ने मेरा यौन उत्पीड़न किया, मैं उन 6 पीड़ितों में से एक हूं’
7 करोड़ में ‘बिका’ कांग्रेस का टिकट? सुचित्रा देवी के संगीन आरोपों ने हिलाया दिल्ली का सियासी गलियारा!
इसके साथ ही BJP प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने कालका सीट से जीत दर्ज की जबकि कृष्णा गहलावत ने राई विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। वहीं BJP उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने तोशाम से विजयी परचम लहराया जबकि पार्टी उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह की बेटी आरती सिंह ने अटेली सीट से जीत हासिल की थी। ऋुति चौधरी भी BJP सांसद किरण चौधरी की बेटी हैं।
जानकारी दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की बहू किरण चौधरी इस साल जून में कांग्रेस से BJP में शामिल हो गयी थीं। वहीं BJP की बिमला चौधरी ने पटौदी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशियों में विनेश फोगाट ने जुलाना विधानसभा सीट से जबकि पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल ने झज्जर सीट से जीत हासिल की।
यहां पढ़ें – Haryana Assembly Elections Result 2024: ‘क्या से क्या हो गए देखते-देखते’
इसके साथ ही कांग्रेस की शैली चौधरी ने नारायणगढ़ सीट से जबकि शकुंतला खटक ने कलानौर सीट से जीत दर्ज की। पूजा ने मुलाना विधानसभा सीट और रेनू बाला ने सढौरा सीट से जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी मंजू चौधरी ने नांगल चौधरी सीट से विजयी परचम लहराया।
जानकारी दें कि हरियाणा में BJPऔर कांग्रेस का मत प्रतिशत लगभग बराबर ही रहा। BJP ने हालांकि सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल कर लिया। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 39.94 % मत मिले, जबकि कांग्रेस को 39.09 % मत मिले। इन दोनों पार्टियों को पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार अधिक मत मिले, लेकिन कांग्रेस को 11 % की बढ़त मिली जो भाजपा की तीन प्रतिशत वृद्धि से काफी अधिक है।
वहीं साल 2019 के विधानसभा चुनावों में जब भाजपा ने 90 में से 40 सीट जीतीं, तो उसका मत प्रतिशत 36.49 % था। वहीं, कांग्रेस को 31 सीट के लिए 28.08 % मत मिले थे। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में 48 सीट जीतकर BJP सत्ता बरकरार रखने और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
