विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: ‘बृजभूषण ने मेरा यौन उत्पीड़न किया, मैं उन 6 पीड़ितों में से एक हूं’
Vinesh Phogat: ओलंपियन विनेश फोगाट ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए खुलासा किया है कि वह पूर्व WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली 6 महिला पहलवानों में शामिल हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण सिंह, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Vinesh Phogat Harassment News In Hindi: भारतीय कुश्ती जगत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दिग्गज ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने पहली बार सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार कर लिया है कि वह उन छह महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं। जिन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगाए थे। विनेश के इस खुलासे ने खेल जगत और राजनीति के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
पहचान उजागर करने की आखिर क्या थी मजबूरी?
विनेश फोगाट ने रविवार (3 मई 2026) को एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि अब तक वह अपनी पहचान गुप्त रखना चाहती थीं क्योंकि मामला अदालत में विचाराधीन है और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश भी पीड़ितों की गोपनीयता बनाए रखने की सलाह देते हैं।
हालांकि, उन्होंने कहा कि कुश्ती की मौजूदा परिस्थितियों और उनकी वापसी की राह में जानबूझकर पैदा की जा रही बाधाओं ने उन्हें अपनी चुप्पी तोड़ने पर मजबूर कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup: स्कॉटलैंड को 1-0 से हराकर टॉप पर पहुंचा मोरक्को, सैबारी ने दागा मैच विनिंग गोल
Doha Diamond League: नीरज चोपड़ा चौथे स्थान पर, श्रीलंका के रुमेश पथिरगे बने विजेता
FIFA World Cup: एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अगले राउंड में पहुंचा अमेरिका, विश्व कप में दबदबा कायम
‘बिना आग धुंआ नहीं उठता’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में खुलकर बोले बृजभूषण सिंह; सीएम योगी की ओर किया इशारा
खड़े किए गंभीर सवाल
विनेश ने आगामी 2026 एशियन गेम्स के लिए होने वाले चयन ट्रायल्स के आयोजन स्थल पर भी कड़ा ऐतराज जताया है। उनका आरोप है कि ट्रायल्स जानबूझकर उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित किए जा रहे हैं। जिसे बृजभूषण शरण सिंह का मजबूत गढ़ माना जाता है।
🇮🇳🙏 pic.twitter.com/hQrGmMLMrS — Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) May 3, 2026
विनेश के अनुसार, यह प्रतियोगिता एक निजी कॉलेज में कराई जा रही है। जिससे निष्पक्ष चयन की संभावना लगभग समाप्त हो जाती है। उन्होंने चिंता जताई कि ऐसे माहौल में कोई भी पीड़ित खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन नहीं कर पाएगा।
संघ पर अब भी है पूर्व अध्यक्ष का दबदबा
पहलवान विनेश फोगाट ने वर्तमान कुश्ती महासंघ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भले ही बृजभूषण शरण सिंह अब आधिकारिक रूप से किसी पद पर नहीं हैं, लेकिन संघ के कामकाज पर उनका प्रभाव आज भी बरकरार है। विनेश का दावा है कि रेफरी की नियुक्ति से लेकर अंक देने की प्रक्रिया तक, इन सब पर उनके करीबी लोगों का नियंत्रण होता है। जो खिलाड़ियों के साथ अन्याय की संभावना को बढ़ाता है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि यह पूरा विवाद साल 2023 में तब शुरू हुआ था जब विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया जैसे दिग्गजों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबा धरना दिया था। उस दौरान खिलाड़ियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तीखी आलोचना हुई थी।
यह भी पढ़ें:- SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर की टीम में मनीष पांडे की वापसी
फिलहाल, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पीछा करने जैसे आरोपों पर सुनवाई जारी है। लगभग 18 महीने के लंबे ब्रेक के बाद वापसी की कोशिश कर रही विनेश के लिए यह लड़ाई अब न सिर्फ खेल के मैदान पर है बल्कि इंसाफ के मंच पर भी बेहद निर्णायक मोड़ पर आ गई है।
