Haryana Election Results 2024: चुनाव के नतीजों पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा- आएगी कांग्रेस की सरकार, रुझानों में आगे BJP
Haryana Election Results 2024: आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा में अपने दम पर ही सरकार बनाने जा रही है। हालांकि वहीं, रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP)आधी से अधिक सीटें जीतती दिख रही है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों से बात करे सरकार, हुड्डा ने बीजेपी पर बोला हमला
Haryana Election Results 2024: आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा में अपने दम पर ही सरकार बनाने जा रही है। हालांकि वहीं, रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP)आधी से अधिक सीटें जीतती दिख रही है।
इस बाबत आज पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने रोहतक में पत्रकारों से कहा कि, कांग्रेस को ‘‘बहुमत मिलेगा”। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी को सरकार बनाने के लिए किसी समर्थन की आवश्यकता होगी, उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी।
As per the latest EC data, BJP is leading on 50 of the 90 seats – crossing the majority mark of 46. Congress leading on 34 seats. #HaryanaAssemblyPolls2024 pic.twitter.com/66H3AnsPn0 — ANI (@ANI) October 8, 2024
सम्बंधित ख़बरें
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
आज उन्होंने यह भी कहा कि, ‘‘इसका श्रेय राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को जाता है।वास्तविक श्रेय हरियाणा की जनता को जाता है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने भी विश्वास जताया कि उनकी पार्टी विजयी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘इंतजार करिए। कांग्रेस शानदार बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।”
यहां पढ़ें – कमल से मेल ने कर दिया खेल! जम्मू-कश्मीर में महबूबा से रूठी जनता, हरियाणा में चित हुए दुष्यंत चौटाला
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम रुझानों के अनुसार, हरियाणा में भाजपा 49 सीट पर आगे है, जो 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े से अधिक है। वहीं, कांग्रेस 35 सीट पर, निर्दलीय पांच पर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) एक-एक सीट पर आगे हैं।
#WATCH | Haryana: Former CM and Congress candidate Bhupinder Singh Hooda at the Congress Election office in Rohtak He continues to lead from Garhi Sampla-Kiloi pic.twitter.com/dqKNyB6c9a — ANI (@ANI) October 8, 2024
यहां पढ़ें – हरियाणा में ज्यादा वोट पाकर भी क्यों पिछड़ रही है कांग्रेस
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में BJP ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है जबकि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन बहुमत की ओर बढ़ता दिखायी दे रहा है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। वहीं दोनों प्रदेशों में विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना में यह कांग्रेस और भाजपा के लिए मिश्रित परिणाम है।
इसके साथ ही BJPजम्मू-कश्मीर में हार की ओर बढ़ रही है लेकिन सुबह के रुझानों में पिछड़ने के बाद वह हरियाणा में कांटे की टक्कर में कांग्रेस से आगे निकल गयी है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत की उम्मीद कर रही भाजपा 90 विधानसभा सीट में से 50 पर आगे है जो बहुमत के आंकड़े से अधिक है। शुरुआती रुझानों में आगे रही कांग्रेस अब 34 सीट पर आगे है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
