- Hindi News »
- Elections »
- Giriraj Singh Took A Jibe At Tejashwi Yadav For Visiting The Temple
मां दुर्गा का दर्शन करने पहुंचे पर गिरिराज सिंह का तंज, कहा-कपूत को नहीं मिलेगा आशीर्वाद
Giriraj singh Attacked on Tejashwi yadav: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी के मां दुर्गा के दर्शन करने पर तंज कसा है। उन्होंन कहा कि मां दुर्गा कपूत को कभी आशीर्वाद नहीं देंगी।
- Written By: Saurabh Pal

गिरिराज सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar news: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘मां दुर्गा’ कपूत को कभी आशीर्वाद नहीं देती। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में मीडिया से बातचीत में राजद नेता तेजस्वी यादव के ‘मां दुर्गा’ से आशीर्वाद मांगने पर तंज कसा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “तेजस्वी से निवेदन है कि मां दुर्गा कपूत को कभी आशीर्वाद नहीं देतीं। अगर मां दुर्गा ने तेजस्वी को आशीर्वाद दे दिया, तो वे जीवन भर सत्ता की कल्पना भी नहीं कर सकेंगे। उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने बिहार के साथ जो किया, वह दोबारा नहीं होगा।
गिरिराज सिंह ने कहा कि करोड़ों बेटे मां दुर्गा से यही आशीर्वाद मांगते हैं कि लालू यादव के खानदान को सत्ता में कभी न आने दें। वरना वो पुराना दौर लौट आएगा, जब पुलिस के सहारे बेगूसराय से पूर्णिया तक का रास्ता तय करना पड़ता था। मुझे लगता है कि तेजस्वी यादव ने गलत आशीर्वाद मांग लिया।”
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के चौहरे हत्याकांड के दो आरोपी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार; शवों के टुकड़े कर नदी में फेंके थे
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
यूपी और योगी टिप्पणी करने से गिरिराज ने किया मना
उत्तर प्रदेश में जाति आधारित कार्यक्रमों पर रोक लगाने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा, “यह यूपी का मामला है और इसे यूपी सरकार ही देखेगी, लेकिन मैं बिहार चुनाव की बात करूंगा, जहां हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हम बिहार में भारी मतों से जीतेंगे। चाहे कोई भी आ जाए, नीतीश कुमार-नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों के बल पर हम सत्ता में भारी बहुमत से आएंगे।”
ये भी पढें-‘खान साहब’ सपा के साथ या बसपा से हो गई बात? अखिलेश ने किया क्लियर, रिहाई के बाद आजम का पहला रिएक्शन
खड़गे पर कपड़ा मंत्री का पलटवार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ बताए जाने पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मैं खड़गे साहब को बताना चाहता हूं कि जब उनकी सरकार थी, तो उस दौरान इनकम टैक्स में 3 लाख तक की आय वालों को छूट दी जाती थी, लेकिन पीएम मोदी ने 12 लाख तक छूट दी है। आज रोटी, कपड़ा, मकान सब सस्ता हो गया है। युवाओं, बुजुर्गों और किसानों से पूछिए कि हर घर में रुपए की बचत हो रही है।
Giriraj singh took a jibe at tejashwi yadav for visiting the temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMरीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
May 20, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














