संदीप दीक्षित पर भड़के मुदित अग्रवाल, चुनावी नीतजों से पहले कांग्रेस की अंदरूनी कलह आई बाहर
दिल्ली विधानसभा की वोटिंग खत्म होते ही कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर बाहर आ गई है। अभी नतीजों का इंतजार है, इससे पहले मुदित अग्रवाल ने संदीप दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
- Written By: Saurabh Pal
मुदित अग्रवाल और संदीप दीक्षित (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा की वोटिंग खत्म होते ही कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर बाहर आ गई है। अभी नतीजों का इंतजार है, इससे पहले पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित ने संदीप दीक्षित पर आरोपों का बम फोड़ा है। चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी मुदित अग्रवाल ने नई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुदित ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यक्ष से संदीप दीक्षित पर हमला बोला है। मुदित अपने पिता जय प्रकाश अग्रवाल पर की गई टिप्पणी को लेकर नाराज हैं। उन्होंने कहा कि संदीप दीक्षित जी, आपने जयप्रकाश अग्रवाल जी के ऊपर जो टिप्पणी की है, वह आपको शोभा नहीं देती है। आप दिल्ली में नजर तक नहीं आते हैं। लोकसभा चुनावों में जब आपको चांदनी चौक से टिकट चाहिए था, तभी ही आप नजर आए थे। आप कार्यकर्ताओं के फ़ोन तक नहीं उठाते हैं।
दिल्ली चुनाव खत्म होने के बाद हरियाणा की राजधानी में कांग्रेस में गुटबाजी नजर आ रही है। पढ़िए संदीप दीक्षित की को लेकर क्या बोले मुदित अग्रवाल ” संदीप दीक्षित जी, आपने जयप्रकाश अग्रवाल जी के ऊपर जो टिप्पणी की है, वह आपको शोभा नहीं देती है। आप दिल्ली में नजर तक नहीं आते हैं। लोकसभा चुनावों में जब आपको चांदनी चौक से टिकट चाहिए था, तभी ही आप नजर आए थे। आप कार्यकर्ताओं के फ़ोन तक नहीं उठाते हैं। जयप्रकाश अग्रवाल जी को पूरी दिल्ली प्यार करती है और 80 साल उम्र में भी वह आपसे दस गुना ज़्यादा दिल्लीवालों और कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Year Ender 2025: दिल्ली में AAP हुई साफ…बिहार में NDA 200 पार, इस साल किसने लगाया सटीक अनुमान?
‘सौरभ पर ED की रेड सही…बहुत पहले हो जानी चाहिए थी’, भाजपा के साथ AAP के खिलाफ संदीप दीक्षित
बिहार में कांग्रेस से 3 हजार नेताओं ने मांगा टिकट, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- बह रही बदलाव की बयार
संपादकीय: उपचुनाव नतीजों से ‘आप’ का बढ़ा हौसला, फिर से जीत की ओर हुई अग्रसर
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर टैप करें…
चुनाव के दौरान आपने चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पुनर्दीप साहनी के कहने पर अपनी बहन लतिका द्वारा जगत सिनेमा के मालिक के ऊपर मेरा चुनावी कार्यालय हटाने के लिए दबाव डाला था, क्या यह बात सच नहीं है? संदीप जी, आपको ख़ुद के अंदर झांकना चाहिए। जयप्रकाश अग्रवाल जी के ऊपर कमेंट करना आपको शोभा नहीं देता है।
संदीप दीक्षित जी, आपने जयप्रकाश अग्रवाल जी के ऊपर जो टिप्पणी की है, वह आपको शोभा नहीं देती है। आप दिल्ली में नजर तक नहीं आते हैं। लोकसभा चुनावों में जब आपको चांदनी चौक से टिकट चाहिए था, तभी ही आप नजर आए थे। आप कार्यकर्ताओं के फ़ोन तक नहीं उठाते हैं। जयप्रकाश अग्रवाल जी को पूरी… pic.twitter.com/9sOP4rdX9g — MUDIT AGARWAL (@mudit_aggarwal) February 6, 2025
बता दें कि संदीप दीक्षित दिल्ली कांग्रेस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। इसके अलावा उनकी सीधी पहुंच कांग्रेस हाईकमान तक है। ऐसे में मुदित के आरोपों के बाद आलाकमान तक बात जरूर पहुंचेगी। चुनाव परिणाम के बाद संगठन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
