-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Election Commission Issued Notice To Bjp Mp Dhananjay Mahadik
बीजेपी सांसद धनंजय महाडिक ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
- Written By: आकाश मसने
निर्वाचन आयोग ने बीजेपी के राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक के खिलाफ नोटिस जारी किया है। महाडिक ने लाडकी बहिन योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की है।

धनंजय महाडिक (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की महायुति सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की घोषणा की थी। जिसके अनुसार महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह दिए जाने है। चुनाव के घोषणा होने के बाद महायुति ने दोबारा सत्ता में आने पर इस राशि को बढ़ाकर 2100 रुपए करने का वादा किया है। महायुति इस योजना का जोर-शाेर से प्रचार कर रही है। वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी ने इसे 3000 रुपए करने का वादा किया है।
इस बीच इस योजना को लेकर बीजेपी सांसद धनंजय महाडिक का चौकाने वाली बयान सामने आया है। महाडिक ने कहा कि लाडकी बहिन योजना से पैसे लेने वाली महिलाएं अगर कांग्रेस की रैलियों या बैठकों में दिखती हैं तो उनकी फोटो खींचकर हमें दें, हम उनके लिए व्यवस्था करेंगे। इस बयान को लेकर अब चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव में कई सीटों पर रोमांचक होगा मुकाबला, कहीं पति-पत्नी तो कहीं चाचा-भतीजा होंगे आमने-सामने
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर उपचुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप! BJP ने RO को लिखा पत्र, EPIC ID की सख्त जांच की मांग
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
CJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
निर्वाचन आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण
निर्वाचन आयोग ने बीजेपी के राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक के खिलाफ नोटिस जारी किया है। आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है साथ ही 15 अक्टूबर 2024 से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
नोटिस में कहा गया है कि धनंजय महाडिक ने महात्मा फुले युवा क्लब फुलेवाड़ी फिफ्थ स्टॉप फुलेवाड़ी तालुका करवीर में अपने भाषण में भारतीय दंड संहिता-2023 की धारा 179 के तहत आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसलिए कोल्हापुर दक्षिण के चुनाव आयोग ने धनंजय महाडिक को इस संबंध में तुरंत स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया है।
यह भी पढ़ें:– एक ही दिन में इन क्षेत्रों में 6 रैलियां करेंगे एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, सामने आया पूरा शेड्यूल
क्या है मामला?
बीजेपी के राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक ने एक सभा के दौरान कहा कि अगर लाडकी बहिन योजना से पैसे लेने वाली महिलाएं कांग्रेस की रैली या बैठक में दिखती हैं, तो उनकी फोटो खींचकर हमें दें, हम उनके लिए व्यवस्था करेंगे। महाडिक ने कहा कि “अगर यहां कांग्रेस की रैली होती है और उसमें हमारी योजना से 1500 रुपये लेने वाली महिलाएं दिखती हैं, तो उनकी फोटो खींचिए और उनके नाम लिखिए। अगर आप अपनी सरकार से लेकर उन्हीं से गाएंगे, तो यह ऐसे नहीं चलेगा।”
Election commission issued notice to bjp mp dhananjay mahadik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: सिर्फ कड़ी सजा नहीं, परीक्षा व्यवस्था में सुधार भी जरूरी; नया विधेयक क्या कहता है?
Jul 30, 2026 | 09:00 AMमहाराष्ट्र की स्कूली कैंटीनों पर FDA की नजर, सेफ फूड फॉर एवरी चाइल्ड अभियान शुरू, FSSAI लाइसेंस अनिवार्य
Jul 30, 2026 | 08:55 AMCWG 2026: जैसमीन की जीत के साथ भारत का बड़ा धमाका, बॉक्सिंग में 6 और पदक हुए पक्के
Jul 30, 2026 | 08:49 AMमणिपुर में अचानक क्यों होने लगी ताबड़तोड़ गोलीबारी? गांव के वॉलंटियर की मौत, CRPF जवान भी घायल
Jul 30, 2026 | 08:48 AMभूकंप के खतरे से कांप रहा जापान! टोक्यो के बाद अब दूसरी राजधानी बनाने की तैयारी, जानें कौन सा शहर है सबसे आगे
Jul 30, 2026 | 08:41 AMAadhaar Card Service: यूपी वालों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब गांव में मिलेगी आधार कार्ड सर्विस
Jul 30, 2026 | 08:35 AMNavabharat Nishanebaaz: धर्मेंद्र प्रधान का शानदार सत्कार, NDA सांसदों ने दिखाया दुलार
Jul 30, 2026 | 08:32 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM













