-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- People From The Same Family Will Face Each Other On Many Seats In Maharashtra Assembly Elections
महाराष्ट्र चुनाव में कई सीटों पर रोमांचक होगा मुकाबला, कहीं पति-पत्नी तो कहीं चाचा-भतीजा होंगे आमने-सामने
- Written By: रीना पंवार
विधानसभा चुनाव में छत्रपति संभाजीनगर की कन्नड़ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार हर्षवर्धन जाधव अपनी पत्नी संजना जाधव, जो शिवसेना से उम्मीदवार हैं, के खिलाफ चुनाव लड़ते नजर आएंगे।

(फोटो सोर्स एएनआई)
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्वियों पर परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाने वाले राजनीतिक दलों के बीच कुछ सीटों पर एक ही परिवार को लोगों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। इसके तहत भाई-भाई, चाचा-भतीजा, पति-पत्नी, रिश्तेदारों और पिता-बच्चों के बीच रोमांचक मुकाबला होने वाला है। राज्य के एक निर्वाचन क्षेत्र में पति और पत्नी आमने-सामने हैं, जबकि एक अन्य सीट पर चाचा और भतीजा एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
बात करें हाई-प्रोफाइल मुकाबलों की तो पवार परिवार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार बारामती सीट पर सत्तारूढ़ राकांपा का प्रतिनिधित्व कर रहे अपने चाचा तथा उपमुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। अजित पवार 7 बार बारामती सीट से चुनाव जीत चुके हैं और एक बार बारामती संसदीय सीट पर भी जीत हासिल की है।
बारामती में चाचा-भतीजा आमने-सामने
यह दूसरी बार है जब पवार परिवार के गढ़ कहे जाने वाले बारामती में परिवार के लोगों के बीच ही चुनावी समर देखने को मिलेगा। इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उनकी ननद और NCP(SP) नेता सुप्रिया सुले ने बारामती संसदीय सीट से हराया था। इसके अलावा पड़ोसी कर्जत-जामखेड़ में अजित पवार के एक अन्य भतीजे रोहित पवार, जो शरद पवार के पोते हैं, NCP(SP)उम्मीदवार के तौर पर भाजपा के राम शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
देश की ‘नंबर 1’ विधायक बनीं सुनेत्रा पवार, बारामती में सहानुभूति की लहर, सभी विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त
हमें यह खुशी का दिन नहीं लग रहा… बारामती में नहीं मनेगा जीत का जश्न, क्यों भावुक हुए जय पवार?
Baramati By-Election Result: सुनेत्रा पवार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, समर्थकों से की जश्न न मनाने की अपील
सुनेत्रा पवार ने रचा नया कीर्तिमान, देश में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़कर बारामती में फहराया परचम
कन्नड़ सीट पर पति बनाम पत्नी
पति बनाम पत्नी के तहत होने वाले मुकाबले में छत्रपति संभाजीनगर की कन्नड़ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार हर्षवर्धन जाधव अपनी अलग रह रही पत्नी और शिवसेना उम्मीदवार संजना जाधव के खिलाफ चुनाव लड़ते नजर आएंगे। संजना भाजपा नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की बेटी हैं। संजना जाधव के भाई संतोष दानवे भी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जालना में भोकरदन से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे एवं कांग्रेस प्रत्याशी अमित देशमुख और धीरज देशमुख क्रमश: लातूर शहर और पड़ोसी लातूर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
माहिम सीट से चुनाव लड़ रहे अमित ठाकरे
इसी तरह, भाजपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे शिवसेना से और निलेश राणे भाजपा प्रत्याशी के तौर पर कुडाल और कणकवली से चुनावी मुकाबले में हैं। मुंबई में ठाकरे परिवार के सदस्य अलग-अलग सीटों से चुनावी मुकाबले में हैं। शिवसेना (UBT) के मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे वर्ली से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनकी मौसी के बेटे वरुण सरदेसाई पार्टी की टिकट पर बांद्रा पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। आदित्य के चचेरे भाई एवं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी मुंबई में पड़ोसी माहिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री गणेश नाइक भाजपा के टिकट पर ऐरोली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके बेटे संदीप NCP(SP) से बेलापुर सीट से मुकाबले में हैं।
यह भी पढ़ें- बाला साहेब ठाकरे और वीर सावरकर का किया अपमान, फिर भी कांग्रेस का साथ दे रहे उद्धव ठाकरे
चुनावी मैदान में गावित और भुजबल परिवार
इसी तरह, महाराष्ट्र के मंत्री विजयकुमार गावित और उनकी बेटी एवं पूर्व सांसद हिना गावित भी चुनावी समर में हैं। मंत्री गावित भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नंदुरबार सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनकी बेटी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पड़ोसी अक्कलकुवा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस्लामपुर में NCP(SP)प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके भतीजे और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे पार्टी की टिकट पर राहुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। राकांपा के मंत्री छगन भुजबल येवला से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके भतीजे एवं पूर्व सांसद समीर भुजबल निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नंदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मुंबई में AQI स्तर हुआ खराब, लोगों को घर से बाहर निकलने पर N95 मास्क पहनने की सलाह
नांदेड लोकसभा सीट पर होना है उपचुनाव
वहीं, भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार मुंबई की बांद्रा पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके भाई और पार्टी प्रत्याशी विनोद शेलार मलाड पश्चिम से चुनावी मुकाबले में हैं। बांद्रा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में कई बॉलीवुड हस्तियों का घर है। इसके अलावा भाजपा के संतुकराव हंबार्डे नांदेड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके भाई और मौजूदा विधायक मोहनराव हंबार्डे कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नांदेड दक्षिण विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नांदेड लोकसभा सीट पर उपचुनाव मौजूदा कांग्रेस सांसद वसंतराव चह्वाण के निधन के कारण कराना पड़ रहा है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। इसके अलावा राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर भी 20 नवंबर को मतदान होने हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
People from the same family will face each other on many seats in maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उदय सामंत बोले- छात्रों के साथ अन्याय नहीं होगा, आंदोलन को राजनीति से दूर रखें; संवाद से निकलेगा समाधान
Jul 30, 2026 | 09:54 AM200% गारंटी है, हम बांकीपुर जीतेंगे! प्रशांत किशोर ने भरी हुंकार, वोटिंग से पहले जन सुराज के 16 नेता गिरफ्तार
Jul 30, 2026 | 09:54 AMBlood Sugar Control: मीठा नहीं खाते फिर भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें इसके पीछे की 7 बड़ी वजहें
Jul 30, 2026 | 09:53 AMMaharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी परिवर्तन, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना
Jul 30, 2026 | 09:51 AMYRKKH Spoiler: 18 साल की होती ही प्यार के नशे में डूबेगी मायरा, अरमान-अभिरा की बढ़ जाएगी टेंशन
Jul 30, 2026 | 09:36 AMCWG 2026: मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय लॉन्ग जम्पर बने
Jul 30, 2026 | 09:35 AM30 जुलाई का इतिहास: जब 36 करोड़ लोग अंधेरे में डूबे, भारत ने देखा सबसे बड़ा ब्लैकआउट
Jul 30, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














