सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में दो कारोबारियों पर कसा शिकंजा; चुनावी सरगर्मी के बीच ताबड़तोड़ छापेमारी
ED Raid: ईडी ने कोलकाता के आनंदपुर और अलीपुर में 'सोना पप्पू सिंडिकेट' से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली के मामलों की जांच के तहत हो रही है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
West Bengal ED Raid: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय ने राजधानी कोलकाता में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार सुबह ईडी की कई टीमें केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स से रवाना हुईं।
इन टीमों ने आनंदपुर और अलीपुर स्थित दो बड़े कारोबारियों के घरों पर छापेमारी शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, इन ठिकानों से कुछ बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं जो सिंडिकेट के वित्तीय लेन-देन का खुलासा कर सकते हैं।
सोना पप्पू सिंडिकेट और जॉय कामदार का कनेक्शन
यह पूरी जांच ‘सोना पप्पू’ उर्फ बिस्वजीत पोद्दार के आपराधिक सिंडिकेट के इर्द-गिर्द घूम रही है। सोना पप्पू पर हत्या की कोशिश और उगाही जैसे कई गंभीर आरोप हैं और वह वर्तमान में फरार है। जांच एजेंसी को इन कारोबारियों के सुराग जॉय कामदार से पूछताछ के दौरान मिले, जिसे ईडी ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन कारोबारियों का जॉय कामदार के निवेश और सिंडिकेट की अवैध कमाई से कोई सीधा संबंध है।
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी के जाने से पहले ही खेल खत्म हो जाता है! मंत्री दिलीप घोष ने किया चैलेंज, बोले- बिन बुलाए मेहमान…
छात्र बनकर आए और मचाया बवाल! कोलकाता हिंसा मामले में 11 गिरफ्तार, 70 की पहचान, जानें कौन हैं असली गुनहगार
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
MHADA की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया होटल! 512 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी में ED ने रंगशारदा होटल किया कुर्क
पुलिस अधिकारी का नाम और चुनावी सियासत
इस मामले के तार अब प्रशासन के गलियारों तक भी पहुंच रहे हैं। जांच के दौरान कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा विश्वास का नाम भी सामने आया है, जिन पर जॉय कामदार के साथ वित्तीय लेन-देन के आरोप हैं। ईडी ने इस महीने की शुरुआत में उनके आवास पर भी तलाशी ली थी। यह छापेमारी ऐसे समय में हो रही है जब राज्य में चुनाव का माहौल चरम पर है। पहले चरण का मतदान हो चुका है और 29 अप्रैल को शेष 142 सीटों के लिए वोटिंग होनी है, जिससे यह मामला राजनीतिक रूप से और संवेदनशील हो गया है।
यह भी पढ़ें: सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जनहित में अहम…’मन की बात’ में क्या कुछ बोले PM मोदी? प्वाइंट्स में समझें
टीएमसी का विरोध
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार चुनाव के दौरान विपक्षी नेताओं और उनसे जुड़े लोगों को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। संयोगवश, जिस दिन यह छापेमारी हो रही है, उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोलकाता में हैं और वे उत्तर कोलकाता में एक विशाल रोड शो करने वाले हैं।
