द्रौपदी का चीरहरण…दिल्ली चुनाव नतीजों पर स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर AAP कसा तंज
भाजपा को बहुमत का आंकड़ा पार करते देखते ही मालीवाल ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर कंज कसा है। उन्होंने महाभारत के दौरान द्रौपदी चीरहरण की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है...
- Written By: आकाश मसने
स्वाति मालीवाल व उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर (सोर्स: एक्स@SwatiJaiHind)
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। अभी तक के रुझानों में भाजपा बहुमत के साथ आगे बढ़ती दिख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी पीछे काफी पिछड़ गई है। इस बीच AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर महाभारत के द्रौपदी चीरहरण की तस्वीर वाला पोस्ट शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच स्वाति मालीवाल दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर जनता को हो रही परेशानियां उजागर करती रही हैं। पूरे चुनाव के दौरान स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी सरकार पर हावी रहीं। अब जब नतीजे लगभग साफ हो गए हैं।
स्वाति मालीवाल ने कसा AAP पर तंज
भाजपा को बहुमत का आंकड़ा पार करते देखते ही मालीवाल ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर कंज कसा है। उन्होंने महाभारत के दौरान द्रौपदी चीरहरण की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। हालांकि उन्होंने इसके कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है। लेकिन उनका इशारा सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED का छापा, तड़के सुबह लुधियाना पहुंचे अधिकारी
सपा-आप की नजदीकियां उड़ा सकती हैं कांग्रेस की नींद…अखिलेश के एक बयान ने बदला यूपी चुनाव 2027 का गणित?
राघव चड्ढा बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी? पद से हटाए जाने के बाद ‘Gen Z’ पार्टी वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
pic.twitter.com/kig39RQYmD — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) February 8, 2025
केजरीवाल से क्यों नाराज हैं स्वाति मालीवाल?
गौरतलब है कि हाल ही में स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि उनके साथ सीएम आवास पर बदसलूकी की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (PA) बिभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की थी।
दिल्ली चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
यह घटना पिछले साल 13 मई को हुई थी, इसके 3 दिन बाद दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल के घर पहुंची और उनका बयान दर्ज किया था और इस मामले पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद से स्वाति मालीवाल लगातार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुखर रहीं हैं। बता दें कि स्वाति को साल 2024 में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद बनाया था।
कुमार विश्वास ने भी साधा निशाना
कवि कुमार विश्वास ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में आप की हार को देखते हुए सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट करते हुए तंज कसा है। उन्होंने अपना एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर किया। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि “अहंकार ईश्वर का भोजन है।”
