- Hindi News »
- Elections »
- Double Voting Fraud In Maharashtra Elections Ink Of Pride Faded In An Hour
महाराष्ट्र चुनाव में डबल वोटिंग का फर्जीवाड़ा? घंटे भर में धुंधली हो गई गर्व की स्याही, 1 बोतल में रंगी गईं 440 अंगुलियां
लोकसभा चुनाव-2024 के बाद विधानसभा चुनाव- 2024 में भी गड़बड़ियां देखने को मिलीं। इन गड़बड़ियों में एक अचंभित कर देने वाला मामला भी उजागर हुआ। कई मतदाताओं की उंगलियों गर्व की स्याही घंटे भर में ही धुंधली हो गई।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
नागपुर: लोकसभा चुनाव-2024 के बाद विधानसभा चुनाव- 2024 में भी गड़बड़ियां देखने को मिलीं। इन गड़बड़ियों में एक अचंभित कर देने वाला मामला भी उजागर हुआ। कई मतदाताओं की उंगलियों से मतदान के बाद लगने वाली गर्व की स्याही घंटे भर में ही धुंधली हो गई।
बता दें कि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर जाने के बाद चुनाव कर्मचारियों के हाथों में स्याही की बोतल देखी जा सकती है। मतदाता की बायीं अंगुली पर स्याही लगने के बाद वह कुछ दिनों तक नहीं उतरती। वोट देने के बाद यह स्याही अंगुली के जरिए सोशल मीडिया पर भी फैलाई जाती है।
विगत दिनों चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक 1 बोतल स्याही में 440 मतदाताओं की अंगुलियां रंगी जा सकती हैं। मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के संकेत के रूप में बाएं हाथ की स्याही लगी अंगुली को आम लोग, जनप्रतिनिधियों या मशहूर हस्तियों द्वारा गर्व से प्रदर्शित किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में दर्दनाक हादसा: पिता बनने की खुशी मातम में बदली, शराब पार्टी के दौरान गाड़ी के नीचे आने से मौत
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
नागपुर प्रभाग 2: नालों में सड़ रही गंदगी, घरों में घुस रहा बदबूदार पानी; क्या महामारी का इंतजार कर रहा प्रशासन?
नागपुर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का ‘फ्लॉप शो’, 2500 नक्शे मंजूर, पर जमीन पर सिर्फ 214 में ही हार्वेस्टिंग!
महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बताते चलें कि वर्ष 1951-52 में चुनाव आयोग ने डबल वोटिंग की रोकथाम के लिए सोच-विचार किया। तब मतदाता की अंगुली पर स्याही लगाने की अवधारणा सामने आई। ऐसी स्याही बनाने के प्रयास पर विचार किया गया जो पानी या किसी रसायन से नहीं मिटाई जा सके। इसके बाद चुनाव आयोग ने नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी (एनपीएल) से संपर्क किया। एनपीएल ने इस स्याही को बनाने के लिए मैसूर पेंट एंड वार्निश लिमिटेड (एमपीवीएल) को ऑर्डर दिया था। 1962 में हुए चुनावों में पहली बार स्याही का इस्तेमाल किया गया था। तब से लेकर आज तक सभी चुनावों में इसी स्याही का इस्तेमाल किया जाता है।
…तो होगा डबल वोटिंग का फर्जीवाड़ा
इस स्याही को कम से कम 15 दिनों तक नहीं मिटाया जा सकता। उक्त कंपनी ने स्याही बनाने की विधि कभी भी सार्वजनिक नहीं की है क्योंकि यदि यह रहस्य सार्वजनिक कर दिया गया तो लोग स्याही मिटाने का रास्ता ढूंढ लेंगे और इसका उद्देश्य पूरा नहीं होगा।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
विशेषज्ञों के मुताबिक इस स्याही में सिल्वर नाइट्रेट मिलाया जाता है। इससे स्याही प्रकाश संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में स्याही लगते ही तुरंत सूख जाती है। बावजूद इसके विधानसभा चुनाव-2024 में सिटी के कई मतदाताओं ने बताया कि अंगुली पर वोटिंग इंक लगते ही धुंधला गई। यदि स्याही घंटे भर से लेकर 12 घंटों के भीतर ही मिटने लगे तो डबल वोटिंग के फर्जीवाड़ा से इनकार नहीं किया जा सकता।
Double voting fraud in maharashtra elections ink of pride faded in an hour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
काला घोड़ा आर्ट महोत्सव 2026: महिला बचत ग्रुप्स ने 9 दिनों में 8.54 लाख की बिक्री, बीएमसी का अनूठा मॉडल
Feb 17, 2026 | 02:20 PMगावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?
Feb 17, 2026 | 02:15 PMयूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार
Feb 17, 2026 | 02:14 PM95 साल की उम्र में रॉबर्ट डुवैल का देहांत, अनुपम खेर बोले- वह बहुत ईमानदार अभिनेता थे
Feb 17, 2026 | 02:11 PMपुणे-कोल्हापुर यात्रा में आएगा बड़ा बदलाव, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में होगा पूरा
Feb 17, 2026 | 01:59 PMघर में नमाज पढ़ने से रोकने पर बरेली DM-SSP को अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने बताया निजी अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMThe Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM













