-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Devendra Fadnavis If Mahayuti Comes To Power Farmers Loans Will Be Waived
महायुति सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज करेंगे माफ, देवेंद्र फडणवीस ने वाशिम में किया वादा
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर शनिवार को वाशिम में थे। जहां उन्होंने कहा कि लाडली बहन योजना की राशि 1500 से 2100 रुपए करेंगे, इसी तरह अगर फिर से सत्ता में आए, तो पहले जैसा किसानों का कर्ज माफ भी करेंगे।

कारंजा लाड़ में सभा में उपस्थित उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य
वाशिम: महायुति की सरकार किसानों का साथ देने वाली सरकार है, इसलिए, अगर फिर से महाराष्ट्र में महायुति की सरकार आई, तो किसानों के कृषि पंप को बिजली देंगे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की राशि 15 हजार रुपए करेंगे, वहीं, लाडली बहन योजना की राशि 1500 से 2100 रुपए करेंगे, इसी तरह अगर फिर से सत्ता में आए, तो पहले जैसा किसानों का कर्ज माफ भी करेंगे, ऐसी घोषणा राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की। वे कारंजा-मानोरा विधानसभा चुनाव क्षेत्र के महायुति के उम्मीदवार सई डहाके के प्रचारार्थ 9 नवंबर को स्थानीय विद्याभारती कॉलेज के सामने विदर्भ कैंसर रिलीफ सेंटर मैदान में आयोजित जनसभा में प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में बोल रहे थे।
जिले में बड़े औद्योगिक विकास केंद्र होंगे तैयार
देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि कारंजा विधानसभा चुनाव क्षेत्र में आज तक हुए सभी विकास कार्यों का श्रेय महायुति को देना पड़ेगा। एक समय में वाशिम जिला उपेक्षित था, उसे विकास के केंद्र में लाने का काम महायुति सरकार ने किया है। समृद्धि महामार्ग के कारण वाशिम जिले का विकास हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से राज्य में रेलवे और मजबूत सड़कों का जाल बिछाया गया है। भविष्य में जिले में बड़े औद्योगिक विकास केंद्र तैयार होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:– मुंबई में जमकर बरसे बालासाहेब थोराट, बोले- महाराष्ट्र ने मोदी सरकार का अहंकार तोड़ा
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
पोहरादेवी में विकास के लिए दिए 700 करोड़
आज तक बंजारा समाज की काशी पोहरादेवी की ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया था, लेकिन आज महायुति और भाजपा सरकार के प्रयासों से पोहरादेवी का विकास हो रहा है। इस विकास के लिए सरकार ने 700 करोड़ रुपये दिए हैं। सभा में उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने दिवंगत पूर्व विधायक प्रकाश डहाके और दिवंगत पूर्व विधायक राजेंद्र पाटणी की यादों को भी ताजा किया।
सई डहाके को उम्मीदवार बनाकर देवेंद्र फडणवीस ने जताए गए विश्वास को बेकार नहीं जाने देने की बात सई डहाके ने कही। भावना गवली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभा की शुरुआत दिवंगत विधायक प्रकाश डहाके की प्रतिमा को अभिवादन कर की गई। जय श्रीराम की घोषणाओं से सभा मंडप गूंज उठा था। सभा में महायुति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित हजारों महिला, पुरुष उपस्थित थे।
सभा में ये रहे उपस्थित
इस समय मंच पर कारंजा-मानोरा चुनाव क्षेत्र के उम्मीदवार सई डहाके, वाशिम के उम्मीदवार श्याम खोडे, रिसोड की उम्मीदवार भावना गवली इसी तरह पूर्व गृह राज्यमंत्री डॉ. रणजीत पाटिल, पूर्व विधायक लखन मलिक, विजय जाधव, अनंतकुमार पाटिल, भाजपा जिला कार्याध्यक्ष राजू पाटिल राजे, पूर्व नगराध्यक्ष नरेंद्र गोलेछा, दत्तराज डहाके उपस्थिति थे।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में कल होगा घोषणापत्र वाॅर, MVA और महायुति खोलेंगी वादों का पिटारा
इसके अलावा कारंजा पंचायत समिति के सभापति प्रदीप देशमुख, राजू गुल्हाने, तेजराव वानखडे, डॉ. राजीव काले, विजय पाटिल काले, देवेंद्र ताथोड, दिनेश राठोड, प्रकाश लिंघाटे, जीतेंद्र महाराज, शिवसेना जिला प्रमुख विजय खानझोडे, प्राजक्ता माहितकर, निरंजन करडे, पुरुषोत्तम चितलांगे, कैलास थोरात, गोपाल राऊत, डॉ. नवल हेडा, रवि भांदुर्गे, रश्मी जाधव आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।
Devendra fadnavis if mahayuti comes to power farmers loans will be waived
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













