कामठी में बावनकुले का मुकाबला करेंगे कांग्रेस के सुरेश भोयर, सावनेर से अनुजा केदार ठोकेंगी ताल
कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची में नागपुर जिले की 2 और शहर की एक सीट से उम्मीदवारों घोषित कर दिए हैं। कामठी से सुरेश भोयर, सावनेर से अनुजा केदार व नागपुर दक्षिण से गिरीश पांडव को टिकट दिया है।
- Written By: आकाश मसने
चंद्रशेखर बावनकुले, सुरेश भोयर, अनुजा केदार (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची में नागपुर जिले की 2 और शहर की एक सीट से अधिकृत उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। जिनमें कामठी विधानसभा सीट सुरेश भोयर, सावनेर से अनुजा सुनील केदार व नागपुर दक्षिण से गिरीश पांडव को टिकट दिया है। कांग्रेस ने कामठी से इस चुनाव में भी सुरेश भोयर पर भरोसा जताया है। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टेकचंद सावरकर को कड़ी चुनौती दी थी।
कामठी विधानसभा सीट से बीजेपी ने एमएलसी व प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को वापस लाया है। अपने ही सर्वे रिपोर्ट के चलते बीजेपी को भय था कि अगर उसने सीटिंग विधायक सावरकर को रिपीट किया या फिर कोई नया चेहरा दिया तो सीट हाथ से निकल सकती है जिसके चलते उसने बावनकुले की वापसी की।
यह भी पढ़ें:– दोस्त से दुश्मन बने बच्चू कडू पर बीजेपी का ‘प्रहार’, प्रदेश अध्यक्ष अनिल गावंडे ने छोड़ा पार्टी का साथ
सम्बंधित ख़बरें
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
BJP ने देशद्रोही, कांग्रेस ने संघी बताया…सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं- झंडे अलग, राजनीति का तरीका एक
छात्रों पर AK-47 से फायरिंग बेहद गंभीर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर बरसे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
दतिया उपचुनाव: दलीय जंग से बड़ी भीतरघात की चिंता, नरोत्तम के इर्द-गिर्द सिमटा मुकाबला; रण में मात्र 3 दिन शेष
कामठी विधानसभा क्षेत्र को बावनकुले का गढ़ समझा जाता है। इस बार उनका मुकाबला सुरेश भोयर करेंगे। वे बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने में सफल हो पाते हैं या नहीं यह देखने वाली बात होगी। कांग्रेस से इस बार कामठी सीट के लिए जिपं महिला व बाल कल्याण सभापति अवंतिका लेकूरवाले पूरा जोर लगा रही थीं। उन्होंने जनसंपर्क भी शुरू कर दिया था लेकिन पार्टी ने एक बार फिर सावरकर को कड़ी टक्कर देने वाले भोयर पर भरोसा जताया है।
दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न
वर्ष 2019 के चुनाव में चंद्रशेखर बावनकुले की टिकट पार्टी ने अचानक काट दी थी और सावरकर को उम्मीदवार बनाया था। बावनकुले ने अपनी इस सीट में अपने दम पर टेकचंद सावरकर को यह चुनाव जितवाया था लेकिन भोयर ने भारी टक्कर दी थी। वे केवल 11,116 वोटों से ही चूक गए थे। अब तो खुद बावनकुले ही भोयर के सामने हैं। यह सीट दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न होगी।
यह भी पढ़ें:– हिंगना में हाेगा रिश्तेदारों का मुकाबला, BJP के समीर मेघे के खिलाफ राजेन्द्र मूलक को उतारेगी कांग्रेस!
2019 में मिले वोट
- टेकचंद सावरकर (भाजपा) 1,18,182
- सुरेश भोयर (कांग्रेस) 1,07,066
सावनेर से अनुजा केदार को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस की ओर से अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा होने के पूर्व ही सावनेर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री सुनील केदार की पत्नी अनुजा केदार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। उससे ही साफ हो गया था कि वे ही उम्मीदवार होंगी। अब दूसरी सूची में पार्टी ने उनके नाम की अधिकृत घोषणा कर उम्मीदवारी की पुष्टि कर दी है।
