MP में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य घोषित, भाजपा के रामनिवास बने नए विधायक
Vijaypur New MLA: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाने के चलते ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त घोषित कर दिया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
रामनिवास रावत (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Gwalior High Court Vijaypur Seat Decision: ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द कर दिया है। यह फैसला ग्वालियर बेंच के जस्टिस जी.एस अहलूवालिया ने दिया है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया। अब रामनिवास रावत विजयपुर विधानसभा सीट से नए विधायक होंगे।
रावत ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता मुकेश मल्होत्रा ने 2024 के उपचुनाव नॉमिनेशन में अपने खिलाफ दर्ज क्रिमिनल केस की पूरी जानकारी नहीं दी थी। मुकेश ने 4 क्रिमिनल रिकॉर्ड बताए थे, जबकि 2 केस छिपाए थे।
क्या है पूरा मामला?
2023 में रामनिवास रावत कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल होकर मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बने, लेकिन विजयपुर उपचुनाव हारने के बाद इस्तीफा देना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ हलफनामे में गलत जानकारी देने को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर यह फैसला आया है।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन के किसान ने गेहूं छोड़ ‘चिया सीड’ बोया, चमकी किस्मत; एक बीघा में एक लाख रुपये तक की कमाई
‘अगर हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़कों पर न चलें’, कैलाश विजयवर्गीय के बयान ने फिर मचाया बवाल; देखें VIDEO
महाकाल भस्म आरती में अब एक मोबाइल नंबर से 3 माह में एक ही बार मिलेगी अनुमति; जानें क्या है नया नियम
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देगी कांग्रेस
चुनाव रद्द होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि एक साल पहले विजयपुर की जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया, जिसके चलते मुकेश मल्होत्रा को जीत मिली। इसके अलावा पटवारी ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही और यह भी कहा कि अगर दोबारा चुनाव भी होता है तो जितने वोटों से रामनिवास रावत को पहले हराया था। उससे दो गुना ज्यादा वोटों से हराएंगे।
यह भी पढ़ें: दो सीट तीन उम्मीदवार, हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने कर दिया गेम! फंस सकती है कांग्रेस
पहले भाजपा में थे मल्होत्रा
मुकेश मल्होत्रा क्षेत्र के प्रभावशाली आदिवासी नेता माने जाते हैं और भाजपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर करीब 45 हजार वोट पाए थे और मई 2024 में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। सहारिया आदिवासी वोटों को देखते हुए कांग्रेस ने उन पर दांव लगाया था। अब ग्वालियर हाईकोर्ट के फैसले से मल्होत्रा और कांग्रेस दोनों को बड़ा झटका लगा है, ऐसे में देखना होगा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या फैसला आात है।
