-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- State President Of Bacchu Kadus Party Anil Gawande Joined Bjp
दोस्त से दुश्मन बने बच्चू कडू पर बीजेपी का ‘प्रहार’, प्रदेश अध्यक्ष अनिल गावंडे ने छोड़ा पार्टी का साथ
- Written By: आकाश मसने
लोकसभा चुनाव में अमरावती से नवनीत राणा को बीजेपी की उम्मीदवारी का विरोध करने वाले बच्चू कडू से अब बीजेपी ने बदला लिया है। बीजेपी ने प्रहार जनशक्ति पार्टी के एक बड़े नेता को अपने पाले में कर लिया है।

अनिल गावंडे काे भाजपा में प्रवेश कराते चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली बीजेपी नीत महायुति सरकार में शामिल बच्चू कडू पर बीजेपी ने जोरदार प्रहार किया है। लोकसभा चुनाव के समय बीजेपी विरोधी रुख अपनाने वाले प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख बच्चू कडू, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति से अलग हो गए। इस तरह दोस्त से दुश्मन बने कडू की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गावंडे को बीजेपी ने तोड़ लिया है। शनिवार को बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में कमल निशान वाला भगवा दुपट्टा धारण करके अनिल गावंडे भाजपाई बन गए। बावनकुले ने उनका अपनी पार्टी में स्वागत किया है।
शिवसेना में हुई ऐतिहासिक बगावत के दौरान बच्चू कडू ने बागी गुट का साथ दिया था। कडू बाद में एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली महायुति सरकार में भी शामिल थे लेकिन लोकसभा चुनाव में अमरावती से नवनीत राणा को बीजेपी की उम्मीदवारी का उन्होंने जोरदार विरोध किया था। कडू की प्रहार जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार के कारण नवनीत चुनाव हार गई थीं। अब बीजेपी ने बच्चू कडू के उस प्रहार का बदला लिया है।
यह भी पढ़ें:– नवाब मलिक के बगावती तेवर, बोले- 29 अक्टूबर को दाखिल करूंगा नामांकन, अजित पवार की बढ़ी टेंशन
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
अकोला में पार्टी होगी मजबूत
विधायक डॉ. संजय कुटे, भाजपा प्रदेश महामंत्री विधायक विक्रांत पाटिल, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन आदि की उपस्थिति में हुए अनिल गावंडे के पार्टी प्रवेश समारोह के मौके पर बावनकुले ने विश्वास जताया कि गावंडे के आने से अकोला में पार्टी संगठन मजबूत होगा। बावनकुले ने कहा कि प्रहार के क्षेत्रीय अध्यक्ष गावंडे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और राज्य में भाजपा के नेतृत्व, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भरोसा जताते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं।
उचित सम्मान का दिलाया भरोसा
गावंडे केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि विधायक कुटे के प्रयासों से गावंडे जैसे सक्षम नेता का भाजपा में प्रवेश हुआ है। पार्टी भविष्य में गावंडे के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें उचित सम्मान देगी।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के लिए शरद पवार गुट ने जारी की एक और सूची, 22 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान
किसानों को न्याय दिलाएंगे
बीजेपी में शामिल होने के बाद अनिल गावंडे ने कहा कि हम किसानों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस किसानों और स्थानीय लोगों की समस्याओं को हल करने का वादा किया है। हमें उन पर पूरा विश्वास है। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे हम ईमानदारी से निभाएंगे।
State president of bacchu kadus party anil gawande joined bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













