कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने की बड़ी भविष्यवाणी, ईवीएम पर भी उठाए सवाल
विपक्ष ने एग्जिट पोल के बाद से ही ईवीएम पर सवालिया निशान लगाने शुरू कर दिए हैं। अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी एक ऐसा बयान दिया है जो ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने में अभी भले ही एक दिन का वक्त बाकी है लेकिन विपक्ष ने एग्जिट पोल के बाद से ही ईवीएम पर सवालिया निशान लगाने शुरू कर दिए हैं। विपक्षी दलों की तरफ से लगाता ईवीएम को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी एक ऐसा बयान दिया है जो ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।
बीजेपी को नहीं मिलेगा बहुमत!
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और 2024 लोकसभा चुनाव में राजगढ़ से पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि जनता का वोट अगर पड़ा है, तो बीजेपी को बहुमत नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो 295 सीटों दावा किया है वो एकदम सही है।
क्या बोले दिग्विजय सिंह?
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए अपने बयान में दिग्विजय सिंह ने कहा कि “जनता का वोट अगर पड़ा है तो इनको (भाजपा) को बहुमत नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी ने 295 का जो आंकड़ा दिया है वो सही है। उसके बाद भी यदि भाजपा 300 पार है तो वो जनता का वोट नहीं है, वो EVM का वोट है।”
सम्बंधित ख़बरें
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
RSS का रजिस्ट्रेशन नहीं, अयोध्या में भ्रष्टाचार: दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत और चंपत राय पर साधा निशाना
राज्यसभा सीट विवाद पर MP कांग्रेस में बढ़ी हलचल, नामांकन निरस्त होने के बाद 7 बड़े नेताओं पर उठे सवाल
कांग्रेस के मंच पर सीटिंग को लेकर विवाद का वीडियो वायरल, दिग्विजय और पटवारी की मौजूदगी में दिखा असहज माहौल
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “जनता का वोट अगर पड़ा है तो इनको(भाजपा) बहुमत नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी ने 295 का जो आंकड़ा दिया है वो सही है। यदि (भाजपा का)300 पार है तो वो जनता का वोट नहीं है, वो EVM का वोट है…” pic.twitter.com/0H2E01dZNl — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2024
प्रतिभा सिंह ने भी उठाए सवाल
इससे पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी राज्य की चार सीटों पर हुए चुनाव के संदर्भ में कुछ ऐसा ही बयान दिया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने इन चुनावों को बेहद मजबूती के साथ लड़ा है। प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में ही जमकर मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि ईवीएम से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई होगी तो देश के साथ-साथ प्रदेश के सभी चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में होंगे।
