कांग्रेस के मंच पर सीटिंग को लेकर विवाद का वीडियो वायरल, दिग्विजय और पटवारी की मौजूदगी में दिखा असहज माहौल
MP Political News : मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक कार्यक्रम में सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर नेताओं के बीच असहज स्थिति का वीडियो वायरल हुआ। इसमें दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और हरीश चौधरी नजर आए।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
अरेंजमेंट करते पटवारी (फोटो सोर्स- नवभारत)
MP Congress Seating Arrangement Controversy: मध्यप्रदेश कांग्रेस में नेताओं के बीच आपसी समन्वय और मंच पर सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर असहमति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का बताया जा रहा है।
वीडियो में मंच पर कुर्सियों की व्यवस्था और नेताओं को बैठाने को लेकर हल्की खींचतान का दृश्य दिखाई देता है, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।
जीतू पटवारी करते दिखे सीटिंग व्यवस्था
वायरल वीडियो में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले मंच पर कुर्सियों की व्यवस्था को ठीक करते नजर आते हैं। इस दौरान वे कहते हैं कि यदि व्यवस्था इस तरह की जाए तो अन्य वरिष्ठ नेता भी आ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार पर खत्म हुआ इंतजार, सोमवार को हो सकता है बड़ा फैसला; 18 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
Bhandara News: ‘किधर है विकास’ वीडियो से कांग्रेस का सवाल, भंडारा में वायरल हुआ जिलाध्यक्ष का डांस
MP कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: दिल्ली दरबार में हाजिरी देंगे शीर्ष नेता, 4 अगस्त को समीक्षा बैठक
दिग्विजय सिंह मंच से हटे, दूसरी कुर्सी पर बैठे
वीडियो के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुरुआत में निर्धारित स्थान पर बैठे नजर आते हैं, लेकिन व्यवस्था को लेकर बातचीत के बाद वे अपनी कुर्सी से उठकर साइड में रखी दूसरी कुर्सी पर जाकर बैठ जाते हैं। इस दौरान जीतू पटवारी उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे अपनी जगह बदल लेते हैं।
हरीश चौधरी उसी कुर्सी पर बैठे
इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सह-प्रभारी हरीश चौधरी मंच पर आते हैं और दिग्विजय सिंह द्वारा खाली की गई कुर्सी पर बैठ जाते हैं। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें : जबलपुर में सनसनीखेज वारदात: बिजनेस पार्टनर महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुदकुशी की
पहले भी सामने आ चुका है इसी कार्यक्रम का वीडियो
गौरतलब है कि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा एक और वीडियो पहले भी सामने आया था, जिसमें दिग्विजय सिंह और हरीश चौधरी के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली थी। अब नए वीडियो ने पार्टी के भीतर समन्वय और गुटबाजी की चर्चा को फिर से हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
