बंगाल की धरती को काबा की धरती नहीं बनने देंगे! तुष्टिकरण और महिला आरक्षण पर बोले CM योगी, TMC पर साधा निशाना
Bengal Election: बंगाल में योगी आदित्यनाथ का ममता सरकार पर बड़ा हमला कहा कि काबा नहीं, माँ काली की धरती रहेगी बंगाल। इसके अलावा उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर टीएमसी को भी जमकर घेरा।
- Written By: सजल रघुवंशी
सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Yogi Adityanath West Bengal Rally Target TMC: भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बना रहे है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने शनिवार को कूच बिहार की माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र में निशीथ प्रमाणिक और जलपाईगुड़ी की धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में नरेश चंद्र राय के पक्ष में जनसभा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माथाभांगा और धूपगुड़ी में ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया कि और कहा कि ममता दीदी तो तुष्टीकरण की राजनीति करती है। उनको तो पश्चिम बंगाल के उद्योग-धंधों को बंद कर बाहरी लोगों को बंगाल में शरण देनी है। ममता बनर्जी बंगाल की शिक्षा को भी पीछे ढकेलने का काम किया है।
‘हमें बंगाल की धरती को काबा की धरती नहीं बनने देना’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए साफ कहा कि हमें बंगाल की धरती को काबा की धरती नहीं बनने देना है। इसके अलावा सीएम योगी ने यह भी कहा कि यह माँ काली, माँ दुर्गा और वंदे मातरम् की धरती रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Bengal TMC Crisis: ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, 19 सांसद और 65 विधायक हुए बागी, पार्टी में भारी फूट
बंगाल में सियासी बवाल! TMC सांसद प्रकाश चिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, क्या बिखर जाएगी ममता बनर्जी?
सांसद, विधायक या जिला परिषद… कौन जा रहा है कांग्रेस में? विलय की अटकलों पर ऋतब्रत बनर्जी ने लगाया ब्रेक
‘भाजपा को शासन नहीं, खुद की सत्ता प्यारी है’, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कांग्रेस का हमला
बंगाल की धरती को हमें काबा की धरती नहीं बनने देना है, यह माँ काली, माँ दुर्गा और वंदे मातरम् की धरती रहेगी… pic.twitter.com/5s6Kvvibgv — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 18, 2026
महिला आरक्षण को लेकर TMC को घेरा
महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा कांग्रेस समेत उन सभी विपक्षी दलों को घेरने का काम कर रही है। जिन्होंने महिला आरक्षण बिल का जमकर विरोद किया और इसके पक्ष में वोट नहीं किया। इस बीच जब सीएम योगी बंगाल पहुंचे तब उन्होंने साफ कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं कि साल 2029 में भारत की संसद और देश की सभी विधान सभाओं में कम से कम 33 प्रतिशत महिलाओं का प्रतिनिधित्व होना चाहिए लेकिन टीएमसी, कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने प्रस्ताव पास नहीं होने दिया।
यह भी पढ़ें: मुलायम की बहू ने जलाया सपा और कांग्रेस का झंडा, महिला आरक्षण बिल को लेकर बताया दुर्योधन
यूपी में सब चंगा है- सीएम योगी
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न केवल पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर निशाना साधा बल्कि उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह से यूपी में भाजपा के आने से पहले दंगे हुआ करते थे। आज वह खत्म हो गए हैं और आज यूपी में दंगा नहीं बल्कि सब कुछ चंगा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 2017 से पहले जय श्री राम के नारे नहीं लगा सकते थे लेकिन जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी, तब सब कुछ सही हो गया। उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार का मतलब क्या होता है आज यूपी में जाकर देखो।
