जयराम रमेश के आरोपों पर राजीव कुमार का जवाब, कहा- काउंटिंग से पहले बताएं नाम, हम देंगे सज़ा

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से एक दिन पूर्व सोमवार को चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मतगणना प्रक्रिया की जानकारी के साथ ही जयराम रमेश के आरोपों का भी जवाब दिया।
Chief Election Commissioner Rajiv Kumar Kumar
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (सौजन्य- सोशल मीडिया)
Updated on

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से एक दिन पूर्व सोमवार को चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मतगणना प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश के रिटर्निंग ऑफिसर्स को धमकाने व प्रभावित करने वाले आरोपों का भी जवाब दिया।

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ चुनाव

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार का लोकसभा चुनाव किस तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों से तुलना करते हुए कहा कि 2019 में 540 बूथों पर रीपोल हुआ था लेकिन 2024 में केवल 39 जगहों पर दोबारा ही चुनाव करवाए गए हैं। ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ था। आगे उन्होंने बताया कि इन चुनावों में हिंसा की कोई घटना नहीं भी हुई।

जयराम रमेश के आरोपों का दिया जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश के रिटर्निंग ऑफिसर को फोन करके धमकाने और इन्फ्लुएंस करने के आरोपों का भी जवाब दिया। राजीव कुमार ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि एक बड़ी संख्या में रिटर्निंग ऑफिसर्स को इन्फ्लूएंस कर दिया गया है? अगर कोई कर सकता है तो काउंटिंग से पहले बताइए हम उसे सज़ा देंगे।

महिला मतदाताओं के लिए बजीं तालियां

प्रेस वार्ता की शुरुआत में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 64 करोड़ मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई है, और ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इन मतदाताओं में 31 करोड़ महिलाएं भी शामिल हैं। इसके बाद खड़े होकर महिला मतदाताओं के लिए तालियां भी बजाई गईं।

Navbharat Live
navbharatlive.com