करहल में कमल खिलाने को बेताब है बीजेपी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इन उपचुनाव को बीजेपी एक बार फिर उस मौके के तौर पर देख रही है जब वह सपा के गढ़ में कमल खिला सकती है।
- Written By: अभिषेक सिंह
उपचुनाव से पहले करहल में कार्यकर्ताओं संग बैठक करते हुए बृजेश पाठक (सोर्स-सोशल मीडिया)
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इन उपचुनाव को बीजेपी एक बार फिर उस मौके के तौर पर देख रही है जब वह सपा के गढ़ में कमल खिला सकती है। यही वजह है कि बीजेपी पूरी तरह से सक्रिय दिखाई दे रही है। रविवार को सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मैनपुरी के करहल पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिकर कर के चुनावी रणनीति पर बात की है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करहल विधानसभा सीट की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को सौंपी है। इसी के चलते वह रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गढ़ करहल पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति तैयार की। जिससे वह इस बार मौके को भुनाते हुए यहां कमल खिला सके।
यह भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश में पुलिस कर्मी ने रिश्वत में मांगे 5 किलो आलू, जानिए कहां का है वायरल ऑडियो
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
डिप्टी सीएम ने किया दावा
करहल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद डिप्टी बृजेश पाठक ने कहा कि करहल विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करने जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंच चुकी हैं। लोगों का मानना है कि इस बार करहल में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी।
1993 से कायम है सपा का दबदबा
उन्होंने कहा कि करहल विधानसभा सीट पर अभी प्रत्याशी तय नहीं हुआ है। हमारी पार्टी को अभी इस पर फैसला लेना है। जैसे ही प्रत्याशी का नाम फाइनल होगा, मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि मैनपुरी की करहल सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। 1993 के बाद एक चुनाव को छोड़कर सपा प्रत्याशियों को कोई हरा नहीं सका है।
करहल में क्यों हो रहा चुनाव
अखिलेश यादव ने अपना पहला विधानसभा चुनाव भी इसी सीट से लड़ा था। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अखिलेश यादव करहल सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को हराया है। अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज लोकसभा सीट जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से यह सीट खाली है। ऐसे में सपा उपचुनाव में इस सीट पर अपना दबदबा कायम रखना चाहती है।
यह भी पढ़ें:- हापुड़ में दंबग दरोगा ने सरेराह लहराई रिवाल्वर; महिला को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
