उत्तर प्रदेश में पुलिस कर्मी ने रिश्वत में मांगे 5 किलो आलू, जानिए कहां का है वायरल ऑडियो

पुलिस कर्मियों या सरकारी अफसरों के रिश्वत लेने के कई सारे किस्से आपने सुने होंगे। रिश्वत के तौर पर पैसे या शराब की बोतलों का जिक्र भी मिला होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश में इस समय एक पुलिसकर्मी का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे रिश्वत के तौर पर पांच किलो आलू मांगी जा रही है।
उत्तर प्रदेश में पुलिस कर्मी ने रिश्वत में मांगे 5 किलो आलू
कन्नौज में में चौकी इंचार्ज ने रिश्वत में मांगे 5 किलो आलू (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

लखनऊ: पुलिस कर्मियों या सरकारी अफसरों के रिश्वत लेने के कई सारे किस्से आपने सुने होंगे। रिश्वत के तौर पर पैसे या शराब की बोतलों का जिक्र भी मिला होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश में इस समय एक पुलिसकर्मी का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे रिश्वत के तौर पर पांच किलो आलू मांगी जा रही है। ऑडियो वायरल होने के बाद उस पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक मामले को निपटाने के लिए रिश्वत के रूप में पांच किलोग्राम आलू मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक पुलिस उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:-

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अजय कुमार ने बताया कि ऑडियो से पता चला है कि यहां सौरिख थाने की चपुन्ना चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक रामकृपाल कथित तौर पर रिश्वत लेने की कोशिश कर रहे थे, जिसके संबंध में छिबरामऊ के क्षेत्राधिकारी ने रिपोर्ट भेजी थी। एएसपी ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने चौकी प्रभारी रामकृपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दो किलो पर तय हुआ सौदा

अधिकारी ने बताया कि ऑडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए सुना गया कि वह मामले के निपटारे के लिए केवल दो किलोग्राम आलू दे सकता है, जबकि रामकृपाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले पांच किलोग्राम आलू का सौदा तय हुआ था। इसके बाद उस व्यक्ति को यह कहते हुए सुना गया कि वह अपने व्यवसाय से होने वाली आय कम होने के कारण उपनिरीक्षक की मांग को पूरा नहीं कर पाएगा।

यह भी पढ़ें:-

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com