Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाबी बहुल सीट पर मनजिंदर सिंह सिरसा का कमाल, राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी 13668 वोटों से आगे

दिल्ली पंजाबी बहुल राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा 13668 वोटों से आगे है। यहां अभी 12 में से 10 राउंड की मतगणना हो चुकी है...

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 08, 2025 | 12:31 PM

मनजिंदर सिंह सिरसा व अमित शाह (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू होने के 4 घंटे बाद भाजपा बहुमत ने आंकड़ा पर कर लिया है। राजौरी गार्डन विधानसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा और आम आदमी पार्टी की धनवती चंदेला के बीच सीधी लड़ाई है। हालांकि, कांग्रेस उम्मीदवार धर्मपाल चंदेला भी पूरे दमखम से चुनाव लड़े हैं।

राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा 13668 वोटों से आगे है। यहां अभी 12 में से 10 राउंड की मतगणना हो चुकी है। ऐसे में मनजिंदर सिंह सिरसा की जीत पक्की मानी जा रही है। राजौरी गार्डन पंजाबी बहुल सीट है।

राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी धनवती चंदेला दूसरे नंबर पर है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक चंदेला को 10 राउंड की गिनती के बाद 41 हजार 419 वोट मिले है। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मपाल चंदेला है।

सम्बंधित ख़बरें

इतिहास के मुश्किल दौर में संभाला भारत को… जानिए पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की जयंती पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

गोंदिया: ओबीसी आरक्षण, धान बोनस और खरीदी को लेकर भाजपा का चक्का जाम, तिरोड़ा में ‘जेल भरो’ आंदोलन

क्या BJP में शामिल होंगी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, पार्टी में टूट की खबरों के बीच खुद बताईं मन की बात

Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने

करावल नगर से कपिल मिश्रा आगे

इधर करावल नगर विधानसभा सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा ने बढ़त बनाई हुई है। 12 राउंड की गिनती के बाद कपिल मिश्रा 34 हजार 35 वोटों से आगे है। मिश्रा को 64 हजार 503 वाेट मिले है। वहीं दूसरे पर आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी है। त्यागी को 12 राउंड की गिनती के बाद 30 हजार 468 वोट मिले है।

भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों में निर्णायक बढ़त मिलते ही राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यालय के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी है। समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए।

भाजपा बनाएगी सरकार

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार साढ़े 12 बजे दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से भाजपा 48 जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को महत्वपूर्ण बढ़त मिलती दिखने के बाद, पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विश्वास जताया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी।

दिल्ली चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!

सीएम का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा

दिल्ली भाजपा के मुखिया वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और इस बारे में फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि ‘‘अब तक के नतीजे हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं, लेकिन हम अंतिम परिणाम का इंतजार करेंगे।”

Bjps manjinder singh sirsa leading from rajouri garden assembly seat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2025 | 12:15 PM

Topics:  

  • AAP
  • BJP
  • Delhi Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.