500 FIR, 400 कार्यकर्ताओं को जेल…सुवेंदु अधिकारी का बड़ा खुलासा, नंदीग्राम में वेलकम के बीच एक्शन के संकेत
Suvendu Adhikari in Nandigram: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों से बड़ी जीत दर्ज की। इसमें सुवेंदु अधिकारी की नंदीग्राम और भवानीपुर अहम सीट रही।
- Written By: प्रिया जैस
सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो, सौजन्य-IANS)
Suvendu Adhikari:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को करारी शिकस्त दी। सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल में दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों में ही विजयी जीत हासिल की। नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को पबित्र कर को हराया और भाजपा का झंडा गाढ़ा। आज इस जीत के लिए जनता का धन्यवाद देने वे नंदीग्राम पहुंचे।
नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी का जल्लोश के साथ स्वागत किया गया। नंदीग्राम सीट से भाजपा नेता और विजयी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, यहां के लोगों ने मुझे दो बार सांसद और तीन बार विधायक बनाया है। पिछली बार, मैंने मुख्यमंत्री को हराया था, और मैं यहां बजरंगबली का आशीर्वाद लेने आया था।
नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी का स्वागत
नंदीग्राम सीट से BJP नेता और विजयी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी का उनके विधानसभा क्षेत्र में पार्टी समर्थकों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
सम्बंधित ख़बरें
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
दो धड़ों में बंट जाएगा AIADMK! 30 विधायक बगावत करने को तैयार, क्या विजय को बैठे-बिठाए मिल पाएगा समर्थन?
नागपुर भाजपा में बढ़ती गुटबाजी: कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी खींचतान, जीत के जश्न में भी दिखी फूट
#WATCH | West Bengal | BJP leader and winning candidate from Nandigram seat, Suvendu Adhikari, welcomed by party supporters and locals in his Assembly constituency pic.twitter.com/MukoV3oiRP — ANI (@ANI) May 6, 2026
गुंडों और भ्रष्ट लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सुवेंदु अधिकारी ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को भी दिया। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की; उनके खिलाफ 500 से ज़्यादा झूठी FIR दर्ज की गईं, 400 BJP कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया। भाजपा सरकार गुंडों और भ्रष्ट लोगों के खिलाफ जो भी ज़रूरी कार्रवाई होगी, वह करेगी।
#WATCH | Nandigram | BJP leader and winning candidate from Nandigram seat, Suvendu Adhikari says, “The people here have made me an MP twice and an MLA three times. Last time, I defeated the Chief Minister, and I had come here to seek the blessings of Bajrangbali. Our workers… pic.twitter.com/fzf29S6cB6 — ANI (@ANI) May 6, 2026
बंगाल में जीत के बाद विजयी जुलूस को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि आने वाले 2-3 दिनों में कोई विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा; सरकार बनने के बाद, पुलिस की अनुमति से, हम एक धन्यवाद समारोह आयोजित करेंगे।
नंदीग्राम और भवानीपुर में जीते सुवेंधु अधिकारी
नंदीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के उम्मीदवार पबित्र कर को 9665 वोटों के अंतर से हराया था। तो वहीं भवानीपुर से उन्होंने टीएमसी की जड़ को ही हिला दिया। भवानीपुर में सुवेंदु ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी 15,000 से भी ज्यादा वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी। बात 2021 की हो या 2026 की सुवेंदु ममता बनर्जी पछाड़ते हुए आगे बढ़ते जा रहे है।
यह भी पढ़ें – ममता का कर्ज चुकाएंगे अखिलेश यादव! आज कोलकाता में करेंगे मुलाकात, क्या होगा अगला दांव?
नए मुख्यमंत्री बनने के संकेत तेज
ममता बनर्जी को हराने के बाद सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस पर किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल के नेता के रूप में चयन कर सकती है। गुरुवार को विधायक दल के नेता की बैठक होगी, जिसमें आधिकारिक तौर पर इस दावे की पुष्टि होगी।
