-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Bjp Divided Seats In Maharashtra On The Lines Of Haryana And Gave Chance To Old Faces
हरियाणा की तर्ज पर हुआ महाराष्ट्र में सीट बंटवारा, BJP ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा, जातीय समीकरण भी साधे
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए लोकसभा व हरियाणा पैटर्न की तर्ज पर मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की अटकलों को दरकिनार करते हुए बीजेपी ने 88 पुराने चेहरों में एक बार फिर विश्वास व्यक्त किया है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: एक्स@ANI)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के 5 दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के प्रमुख घटक दल बीजेपी ने अपनी पहली सूची के जरिए 99 उम्मीदवारों का टिकट पक्का कर दिया। सूची में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री गिरीश महाजन, चंद्रकांत पाटिल अतुल सावे सहित कई प्रमुख नेताओं का नाम शामिल है। इस सूची को जारी करके बीजेपी राज्य की प्रमुख सियासी पार्टियों में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली पहली पार्टी बन गई है।
विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को घोषित कर दी गई। कुछ सीटों को अपवाद स्वरूप अलग छोड़कर बीजेपी ने 2019 में जिस पार्टी का विधायक उसे 2024 में सीट के पूर्व निर्धारित फॉर्मूले के आधार पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।
सूची में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, राधाकृष्ण विखे पाटिल, विजयकुमार गावित, सुरेश खाड़े, जयकुमार रावल, अतुल सावे, राम शिंदे सहित मुंबई से मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर तथा बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार को उनके पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्रों से टिकट दिया गया है। खास बात यह है कि भोकर से पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी सांसद अशोक चव्हाण की बेटी सृजया चव्हाण को उम्मीदवार बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो… सीएम फडणवीस ने राहुल को दी खुली चुनौती, भगौड़ापन छोड़ने की दी सलाह
जबलपुर: अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हुए BJP विधायक अजय बिश्नोई, X पोस्ट से PWD मंत्री पर दागे तीखे सवाल
उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, उद्धव-राज ठाकरे के नीट प्रोटेस्ट को लेकर किए सवाल पर फडणवीस का पलटवार
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी सेवा शुरू: CM फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी, चालकों को मिले शेयर
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देवेन्द्र फडणवीस समेत ये बड़े नाम हैं शामिल
88 पुराने चेहरों पर जताया भरोसा
दिलचस्प बात यह है कि लोकसभा व हरियाणा पैटर्न की तर्ज पर मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की अटकलों को दरकिनार करते हुए बीजेपी ने 80 पुराने चेहरों (विधायकों) में एक बार फिर विश्वास व्यक्त किया है। जबकि 19 उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ेंगे। सूची में एसटी कैटेगरी से 6 और एससी के 4 उम्मीदवारों को उम्मीदवारी मिली है। इसी तरह 13 पर महिलाओं को टिकट दिया गया है। इस तरह बीजेपी ने नए पुराने चेहरों को मिला कर महिला-पुरुष एवं विभिन्न जातियों के समीकरण को साधने का प्रयास इस सूची के जरिए किया है।
देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई
उप मुख्यमंत्री व बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे छठी बार विधानसभा चुनाव में मौका दिया। मुझ पर एक बार फिर से विश्वास दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे। पी। नड्डा एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सम्मानित नेताओं का मैं अत्यंत आभारी हूं।
यह भी पढ़ें:– नागपुर की सीट को लेकर MVA में बवंडर, उद्धव गुट को टिकट गई तो कांग्रेस में होगा विद्रोह
देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी नेतृत्व, मेरे दक्षिण-पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र के नागरिकों और महाराष्ट्र में मेरी मातृभूमि के लोगों द्वारा दिखाए गए भरोसे को सही ठहराने का मैं हर संभव प्रयास करूंगा। बीजेपी की पहली सूची में मेरे अलावा 98 अन्य उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जिनमें हमारे प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी शामिल हैं। उन्हें और इस शॉर्टलिस्ट में शामिल सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
Bjp divided seats in maharashtra on the lines of haryana and gave chance to old faces
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मोदी बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, NEET पेपर लीक मामले में संजीव कुमार को CBI से मिल गई क्लीन चिट
Jul 23, 2026 | 04:45 PMNEET आंदोलन के बीच अभिजीत दिपके पड़े बीमार, बुखार-उल्टी के बाद जंतर-मंतर से हटे; फूड प्वाइजनिंग की आशंका
Jul 23, 2026 | 04:40 PMठाणे के सरकारी अस्पताल में नर्स से दुर्व्यवहार का आरोप, हंगामे के बाद काम बंद, नरेंद्र मेहता ने गार्ड को हटाया
Jul 23, 2026 | 04:35 PMIND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी, देखें प्लेइंग 11
Jul 23, 2026 | 04:35 PMअगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो… सीएम फडणवीस ने राहुल को दी खुली चुनौती, भगौड़ापन छोड़ने की दी सलाह
Jul 23, 2026 | 04:35 PM‘जना नायकन’ ने पहले दिन मचाया धमाल, 14 करोड़ के पार पहुंची कमाई, थिएटरों के बाहर लगी लंबी कतारें
Jul 23, 2026 | 04:30 PMदिल्ली में इंटरनेट बंद, फिर भी चलते रहे मैसेज, आखिर क्या है Bluetooth Mesh तकनीक जिसकी जांच कर रही है पुलिस?
Jul 23, 2026 | 04:27 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM













