Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र चुनाव : नागपुर रैली में राहुल गांधी की लाल किताब अंदर से थी ‘कोरी’, बोली BJP- कांग्रेस का नकली संविधान

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की नागपुर रैली को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी संविधान की जिस लाल किताब को लेकर आए थे वो बिल्कुल कोरी थी यानी किताब के अंदर कुछ नहीं लिखा था।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 07, 2024 | 01:36 PM

लाल किताब लहराते राहुल गांधी और उसी किताब के कोरे पन्ने

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: जहां इस समय महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। वहीं इन सब के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की नागपुर रैली को लेकर सियासी संग्राम छिड़ चुका है। जानकारी दें कि, बीजेपी ने कांग्रेस नेता की इस रैली पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी संविधान को नोटपैड की तरह ही इस्तेमाल कर रही है।

जानकारी दें कि, कांग्रेस ने बीते बुधवार को नागपुर के सुरेश भट सभागार में संविधान सम्मेलन का आयोजन किया था, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल भी हुए थे। कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद लोगों को संविधान की ‘लाल किताब’ बांटी गई। नोटपैड जैसी दिखने वाली इस लाल रंग की किताब के सामने वाले हिस्से में ‘Constitution of India’ लिखा हुआ था।

यहां पढ़ें –  महाराष्ट्र चुनाव : MVA के घोषणापत्र जारी होने के बाद उद्धव ठाकरे ने जारी किया शिवसेना का ‘वचननामा’

सम्बंधित ख़बरें

‘अफवाह गांधी’ और ‘अफवाह यादव’ हैं राहुल-अखिलेश: यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य का विपक्षी नेताओं पर करारा प्रहार

जहां कांग्रेस की सोच खत्म…वहां से शुरू होता है हमारा काम, असम के सिलचर से PM मोदी ने बोला हमला

कांग्रेस की दलित-विरोधी सोच की वजह से बनी BSP, कांशीराम को लेकर राहुल गांधी पर भड़कीं मायावती, जानें क्या कहा

‘पहले फैक्ट चेक कर लें’, राहुल गांधी के ‘इंटरव्यू’ वाले दावे पर बिफरी दिल्ली यूनिवर्सिटी, बताए एडमिशन के नियम

संविधान सिर्फ बहाना है
लाल पुस्तक को बढ़ाना है
मोहब्बत के नाम पर
सिर्फ नफरत फैलाना है…
काँग्रेसला भारताचे संविधान असेच कोरे करायचे आहे.
डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकरांनी लिहिलेले सर्व कायदे अनुच्छेद वगळून टाकायचे आहेत. म्हणूनच तर राहुल गांधींनी मध्यंतरी आरक्षण रद्द करणार ही… pic.twitter.com/C94Wa3CZee
— भाजपा महाराष्ट्र (@BJP4Maharashtra) November 6, 2024

वहीं इस ‘लाल किताब’ के अंदर के पहले पेज पर प्रिंबल था और बाकी के पेज कोरे ही थे। महाराष्ट्र विधानसभा से ठीक पहले इस घटना के बाद अब BJP को कांग्रेस को घेरने का बढ़ीया मौका मिल गया है। इतना ही नही BJP ने इस कोरी किताब का वीडियो भी वायरल किया है।

इसके साथ ही BJP ने ट्वीट कर यह भी दावा किया है कि, ये वीडियो नागपुर के संविधान बचाओ सम्मेलन का है और राहुल गांधी संविधान की जिस लाल किताब को लेकर आए थे वो बिल्कुल कोरी थी यानी किताब के अंदर कुछ भी नहीं लिखा था।

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव: MVA की रैली में वीर सावरकर का गीत, मंच पर राहुल और खड़गे बैठे रहे चुपचाप

वहीं बीजेपी ने इस कोरे संविधान की लाल किताब को बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान का सरासर अपमान बताया है। BJP ने कहा कि, एक तरफ तो राहुल गांधी संविधान बचाने की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। दूसरी तरफ इसी संविधान की कोरी किताब लेकर यहां वहां घूमते रहते हैं और आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं।

देखा जाए तो राहुल ने लोकसभा चुनाव में ‘संविधान खतरे में है’ के नैरेटिव के साथ उतरे थे, जिसका हालांकि इंडी अलायंस को फायदा भी मिला। वहीं ठीक ऐसे ही महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी ने संविधान के इस मुद्दे पर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) का सीधे-सीधे नाम लेकर हमला बोला था। लेकिन अब इस ‘Constitution of India’ वाली कोरी ‘लाल किताब’ से शायद उनके नैरेटिव को धक्का पहुंचे।

Bjp claim on rahul gandhi red constitution pocket size book

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2024 | 01:05 PM

Topics:  

  • Congress
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.