Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर की सीटों को लेकर महायुति में मचा घमासान, BJP शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े ने किया बड़ा दावा

महायुति में शामिल घटक दल अजित पवार की एनसीपी और शिवसेना की ओर से नागपुर की सीटें मांगी जा रही हैं लेकिन भाजपा शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े ने एक दिन पूर्व एक प्रेस परिषद में यह दावा किया कि शहर की सभी 6 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार होंगे।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 06, 2024 | 10:59 PM

बंटी कुकड़े और प्रशांत पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: विधानसभा चुनाव में दोनों गठबंधनों में सीटों के बंटवारे को लेकर पार्टी के आला नेता भले ही दशहरे के बाद चित्र साफ होने की बात कह रहे हैं लेकिन स्थानीय पदाधिकारियों की बयानबाजी से तालमेल बिगड़ता दिख रहा है। महायुति में शामिल घटक दल अजित पवार की एनसीपी और शिवसेना की ओर से नागपुर की सीटें मांगी जा रही हैं लेकिन भाजपा शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े ने एक दिन पूर्व एक प्रेस परिषद में यह दावा किया कि शहर की सभी 6 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि महायुति में शामिल एनसीपी, शिवसेना शिंदे गुट को ‘कमल’ के लिए कार्य करने को कहेंगे।

मित्र दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा होर्डिंग-पोस्टर लगाने व चुनाव प्रचार शुरू कर दिए जाने को लेकर बंटी कुकड़े ने कहा कि पोस्टरबाजी से कुछ नहीं होता। भाजपा विकास कार्य करती है। उनके इस बयान से मित्र दलों के स्थानीय पदाधिकारियों में रोष देखा जा रहा है। एनसीपी की ओर से तो यह भी कह दिया गया है कि अगर जिले से दो सीटें नहीं दी गईं तो आगे हमें क्या करना है, वह देखेंगे।

यह भी पढ़ें:– शिवस्मारक को लेकर छत्रपती संभाजी राजे ने किया प्रदर्शन, फडणवीस ने किया पलटवार

सम्बंधित ख़बरें

उत्तर नागपुर: कांग्रेस-भाजपा के बीच ‘हाथी’ की एंट्री; नितिन राऊत बनाम मिलिंद माने की साख दांव पर

मनपा चुनाव से पहले संभाजीनगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

100 के स्टाम्प पेपर पर घोषणापत्र, नागपुर में ‘पांडे जी’ की अनोखी पहल, बोल-बच्चन नेताओं को दी चुनौती!

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

भाजपा का झंडा उठाने एनसीपी में नहीं आए

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष व प्रवक्ता प्रशांत पवार ने तो सवाल दागा है कि क्या हम भाजपा का झंडा हाथ में उठाने के लिए एनसीपी में आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर 2 सीटें एनसीपी के लिए नहीं छोड़ी गई तो आगे हमें क्या करना है, उसका विचार करेंगे।

प्रशांत पवार ने कहा कि 2 वर्ष से अजित पवार के साथ राकां का कार्य कर रहे हैं, कमल के प्रचार के लिए नहीं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में विदर्भ में एनसीपी के लिए महायुति ने एक भी सीट नहीं दी थी। विधानसभा चुनाव में कुछ सीटें मिलने की अपेक्षा है। नागपुर जिले की दो सीटें पश्चिम नागपुर व काटोल की मांग रखी गई है। अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन कुकड़े के दावे से एनसीपी में रोष देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– वर्षा गायकवाड़ ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- अडानी के लिए दूसरी धारावी बसाना चाहती शिंदे सरकार

वरिष्ठ नेता कर रहे चर्चा

पवार ने कहा कि कुकड़े शहर अध्यक्ष हैं और उन्हें सीटों के बंटवारे और उम्मीदवार घोषित करने का अधिकार नहीं है। हमारे वरिष्ठ नेता इस संदर्भ में चर्चा कर रहे हैं। किसे कौन सी सीट मिलेगी, यह तय करना उनका अधिकार है। शहर अध्यक्ष को इस पर बोलने का अधिकार नहीं है। इससे महायुति में असंतोष फैल सकता है।

Bjp city president bunty kukde staked claim on nagpur seats

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2024 | 10:59 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Nagpur News
  • NCP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.