Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में लूडो किंग बना जुए का अड्डा, यशोधरानगर पुलिस का बड़ा एक्शन; 7 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Ludo King: नागपुर के यशोधरानगर में मोबाइल पर लूडो किंग खेलकर हार-जीत की बाजी लगाने वाले 7 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। नकदी और 7 मोबाइल समेत 52,390 रुपये का माल जब्त किया गया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Aug 02, 2026 | 11:56 AM

नागपुर, लूडो किंग, ऑनलाइन जुआ, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Mobile Gambling Bust: नागपुर जिले में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में जुआ खेलने का मामला सामने आया है। यशोधरानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल पर ‘लूडो किंग’ गेम के जरिए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सात मोबाइल फोन सहित 52,390 रुपये का माल जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में ऑनलाइन सट्टे और जुए के अवैध नेटवर्क को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे सूचना मिली थी कि वनदेवीनगर चौक पर सड़क किनारे कुछ लोग मोबाइल फोन के जरिए लूडो किंग गेम पर पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही यशोधरानगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

ऑनलाइन लूडो पर सट्टा, 7 जुआरी गिरफ्तार; मोबाइल और नकदी जब्त

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल कलाम अब्दुल करीम, शेख अकरम शेख उस्मान (दोनों संजीवनी क्वार्टर निवासी), शेख अशफाक शेख गफूर (बंदे नवाज नगर), शेख मोहसीन शेख ख्वाजा, शेख अयूब गफ्फार कुरैशी (दोनों शिवनगर, माजरी), मोहम्मद शाहिद आलम इश्तियाक मोहम्मद (योगी अरविंद नगर) तथा करीम शहा सलाम शहा (वनदेवीनगर झोपड़पट्टी) के रूप में हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर : प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, फिर खुद दर्ज कराई गुमशुदगी, कोर्ट ने पत्नी समेत 3 को सुनाई उम्रकैद

एथेनॉल और स्टार्च के चलते बढ़ रहा मक्का बाजार MARKFED की पहली ई-नीलामी के बाद दिखी तेजी

बीड नगर पालिका में NCP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, सुनेत्रा पवार ने नेताओं को दी एकजुट रहने की नसीहत

शक्तिपीठ महामार्ग पर रविकांत तुपकर की सरकार को चेतावनी, 1 इंच जमीन नहीं देंगे किसान, 9 अगस्त से आंदोलन

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से जुए में इस्तेमाल किए जा रहे सात मोबाइल फोन, नकद राशि और अन्य सामग्री जब्त की। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 52,390 रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लूडो सट्टे के पीछे बड़े नेटवर्क की जांच

प्राथमिक जांच में पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी केवल आपस में ही बाजी लगाकर खेल रहे थे या इसके पीछे किसी बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का नेटवर्क सक्रिय है। जब्त मोबाइल फोन की डिजिटल जांच की जा रही है, ताकि लेनदेन, ऑनलाइन भुगतान और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें:-2 अगस्त का इतिहास: विश्वनाथन आनंद ने रचा था इतिहास, तिरंगे के डिज़ाइनर पिंगली वेंकैया का भी जन्मदिन

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर किसी भी प्रकार की हार-जीत की बाजी लगाना कानूनन अपराध है। यदि कहीं इस तरह की गतिविधियां चल रही हों तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। यशोधरानगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ आगे भी विशेष अभियान जारी रहेगा।

Nagpur ludo king online gambling 7 arrested yashodharanagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 11:56 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Online Gambling

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.