-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Bjp Arranged Attack On Anil Deshmukh Son Salil Alleges
‘बीजेपी ने कराया अनिल देशमुख पर हमला’, बेटे सलिल ने लगाया आरोप
- Written By: अर्पित शुक्ला
एनसीपी-एससीपी नेता अनिल देशमुख के बेटे तथा कटोल निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी सलिल देशमुख ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी पर अपने पिता पर कथित हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया।

‘बीजेपी ने कराया अनिल देशमुख पर हमला’, बेटे सलिल ने लगाया आरोप
नागपुर: एनसीपी-एससीपी नेता अनिल देशमुख के बेटे तथा कटोल निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी सलिल देशमुख ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी पर अपने पिता पर कथित हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया।
उन्होंने दावा किया कि बीजेपी नहीं चाहती कि कटोल और नागपुर सुरक्षित रहें क्योंकि उनको चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है।
क्या बोले सलिल
उन्होंने कहा कि ग्रामीण रुग्नालय से मैं कटोल पुलिस स्टेशन पहुंचा, जहां उनकी अस्थायी ड्रेसिंग की गई और फिर उनको तत्काल नागपुर के एलेक्सिस अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अनिल देशमुख के साथ आए लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। हजारों लोग एकत्र हुए तथा मैंने उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। ये स्पष्ट है कि भाजपा यहां एक बड़ी हार का सामना कर रही है और उनका मानना है कि अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री और देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री होने की वजह से वे बिना किसी जवाबदेही के काम कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
अनिल देशमुख पर हमला
नरखेड़ से चुनावी सभा निपटाकर काटोल लौट रहे राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर सोमवार की रात अज्ञातों ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि अज्ञात आरोपी अचानक उनके वाहन के करीब आए और पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में देशमुख जख्मी हो गए, उन्हें उपचार के लिए नागपुर लाया गया।
इस घटना से काटोल सहित विधानसभा क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तनाव का माहौल बना हुआ है। तगड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात करने के साथ ही पुलिस ने हमलावरों की खोज भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रात 8.30 बजे के दौरान देशमुख अपने सहयोगियों के साथ नरखेड़ की सभा निपटाकर वापस लौट रहे थे। जलालखेड़ा मार्ग पर बेलफाटा के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। एक पत्थर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर आया और देशमुख के सिर पर चोट लगी।
चुनाव की अन्य ख़बरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2 से 3 हमलावर थे शामिल
पुलिस को जानकारी देने के साथ ही, तुरंत उन्हें उपचार के लिए काटोल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें नागपुर ले जाने की सलाह दी। जिले के एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि प्राथमिक जांच में हमलावर 2 से 3 होने की जानकारी है। देशमुख जख्मी हुए और उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने उनके सहयोगियों से जानकारी लेकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द से जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
चुनाव की अन्य ख़बरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Bjp arranged attack on anil deshmukh son salil alleges
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














