Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘सन ऑफ मल्लाह’ छोड़ेंगे INDIA ज्वाइंन करेंगे NDA? एक पोस्टर से पूरे महागठबंधन में आया सियासी भूचाल

Bihar की राजनीति में सियासी उठापटक की सुगबुगाहट मची हुई है। इसी बीच VIP पार्टी चीफ मुकेश सहनी के एक पोस्ट ने नए संकेतों को हवा दे दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी बनाएंग जो हर वर्ग का सम्मान करेगी।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Oct 12, 2025 | 07:22 AM

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

VIP Leader Mukesh Sahani Poster Sparking Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन में दरार की खबरें तेज हो गई हैं। सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राज्य की सियासत में तूफान ला दिया है। सहनी ने अपने पोस्टर से ‘महागठबंधन’ का नाम हटाते हुए एक ऐसी सरकार बनाने का ऐलान किया है जो सबका सम्मान करे। इस पोस्ट के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या ‘सन ऑफ मल्लाह’ एक बार फिर पाला बदलकर एनडीए का दामन थाम सकते हैं?

महागठबंधन के सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी को दो टूक कह दिया है कि अगर उन्हें गठबंधन में रहना है तो आरजेडी की शर्तों पर ही चुनाव लड़ना होगा। बताया जा रहा है कि सहनी 30 सीटों के साथ उपमुख्यमंत्री पद की भी मांग कर रहे हैं, जिस पर सहमति नहीं बन पा रही है। इसी तनातनी के बीच तेजस्वी यादव ने इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुखिया आईपी गुप्ता से मुलाकात की, जिसे सहनी पर दबाव बनाने या उनके विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, विवाद बढ़ने के कुछ घंटों बाद सहनी ने एक और बयान जारी कर कहा कि ‘महागठबंधन अटूट है’।

14 नवंबर को हम बिहार में ऐसी सरकार बनाएंगे, जहां हर वर्ग को उसका हक और सम्मान मिलेगा।#BiharElections2025 pic.twitter.com/b0niA7WPau — Mukesh Sahani (@sonofmallah) October 11, 2025

दिल्ली में बढ़ी हलचल, एनडीए की नजर

बिहार में चल रही इस सियासी उठापटक पर NDA की पैनी नजर है। खबर सामने आते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में सहयोगी दलों के साथ एक आपात बैठक बुलाई। सूत्रों का कहना है कि अगर मुकेश सहनी एनडीए में वापसी करते हैं, तो उन्हें समायोजित करने के लिए सभी सहयोगी दलों को अपने हिस्से की कुछ सीटें छोड़नी पड़ सकती हैं। वहीं, बिहार में बात न बनने के बाद अब महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला भी दिल्ली में ही होगा, जहां लालू यादव और तेजस्वी यादव कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें: T-शर्ट उतरवाई और बन गए राक्षस, पुलिस ने इतना पीटा कि फट गईं नसें, तड़प-तड़प कर DSP के साले की मौत

सहनी का नफा-नुकसान का गणित

वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडेय के अनुसार, मुकेश सहनी भले ही खुद चुनाव हारते रहे हों, लेकिन वे बिहार की लगभग 2.5% निषाद आबादी के सर्वमान्य नेता बन चुके हैं। उनका प्रभाव मिथिलांचल-कोसी क्षेत्र की 25 से 30 सीटों पर हार-जीत तय कर सकता है। अगर सहनी गठबंधन छोड़ते हैं तो यह तेजस्वी यादव के ईबीसी समीकरण को बड़ा झटका होगा और चुनाव से पहले महागठबंधन में टूट का संदेश जाएगा। वहीं, एनडीए में उनके आने से अति पिछड़ा वर्ग का वोट बैंक और मजबूत होगा, जिसका फायदा सीधे तौर पर बीजेपी को मिलेगा।

Bihar election 2025 mukesh sahani poster sparks rift in mahagathbandhan may join nda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2025 | 07:22 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • INDIA Alliance
  • Mukesh Sahani

सम्बंधित ख़बरें

1

उधर सीट बंटवारे में उलझा NDA और महागठबंधन, इधर ओवैसी ने बढ़ा दी टेंशन, जारी कर दी 32 सीटों की लिस्ट

2

सियासत-ए-बिहार: कैसे मुसलमानों के मसीहा बने लालू यादव? एक झटके में छीन लिया था कांग्रेस का वोट बैंक

3

Bihar Chunav: सीट बंटवारे पर सियासत गंभीर…पप्पू यादव ने RJD पर चलाए तीर, महागठबंधन में महासंग्राम!

4

राजनगर विधानसभा: जिसके नाम में ‘राम’…वही जीतता है चुनावी संग्राम, 2025 में टूटेगी ये अनोखी परंपरा?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.