Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल में खेला, तमिलनाडु में विजय और केरल में कांग्रेस…कैसे तीन राज्यों में बदली सत्ता? पढ़ें Inside Story

Election Results 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बदलाव की राजनीति देखी जा रही है। जनता ने इस बार लगभग एक दशक से बैठी सरकारों को दरकिनार कर नई पार्टी को सत्ता की चाबी सौंपी है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 04, 2026 | 04:56 PM

ममता बनर्जी, पिनराई विजयन, स्टालिन (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Assembly Election Results Analysis: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बदलाव की राजनीति देखी जा रही है। जनता ने इस बार लगभग एक दशक से बैठी सरकारों को दरकिनार कर नई पार्टी को सत्ता की चाबी सौंपी है।

तमिलनाडु में दशकों पुराने द्रविड़ वर्चस्व का टूटना या केरल में सत्ता-विरोधी लहर और फिर पश्चिम बंगाल में बदलते राजनीतिक समीकरणों तक, ये जनादेश पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह बदलने का संकेत दे रहा है।

बंगाल में TMC के साथ हुआ ‘खेला’

पश्चिम बंगाल के चुनाव में इस बार जनता ने ममता बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस का दामन छोड़ पहली बार BJP के पक्ष में वोट डाला है। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक, बीजेपी ने रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर 196 सीटों पर बढञत या जीत हासिल कर ली हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मोदी की आंधी में उड़ी ममता सरकार: आदिवासी और डूअर्स क्षेत्र में TMC का सूपड़ा साफ, भाजपा को भारी बढ़त

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए

ममता बनर्जी बनकर BJP दफ्तर पहुंचे इंफ्लुएंसर, हाथ में झालमुड़ी लेकर किया ऐसा एक्ट, वीडियो हुआ वायरल

तमिलनाडु में स्टालिन का किला ढहा…कोलाथुर सीट से मिली करारी हार, पुराने साथी ने ही दी पटखनी

सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी, फोटो- नवभारत

हालांकि, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC अब भी कुछ चुनिंदा इलाकों में अपनी पकड़ बनाए हुए है, लेकिन पूरे राज्य का रुझान जो दिख रहा है, वह ‘भगवा लहर’ की तरफ साफ इशारा कर रहा है। इस चुनाव में भाजपा ने अपने सभी बड़े नेताओं केंद्रीय मंत्रियों से लेकर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी चुनाव मैदान में उतारा था। PM मोदी की झालमुड़ी भी इस चुनाव में खूब छाई रही, जिसके चलते ममता बनर्जी का 15 साल का शासन अब खत्म हो रहा है।

तमिलनाडु में थलापति को मिली ‘विजय’

तमिलनाडु चुनाव में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। विजय ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी DMK को करारी शिकस्त दी है। एक ओर जहां तमिलनाडु में पिछले कुछ दशकों में कोई राजनीतिक उथल-पुथल देखने को नहीं मिल रही थी, वहीं अभिनेता विजय की TVK ने तमिलनाडु में अपना पॉवर दिखाया है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 विजय की TVK का धमाकेदार प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)

बता दें कि विजय ने दिसंबर 2025 में एक्टिंग की दुनिया को पूरी तरीके से अलविदा कहकर राजनीति को गले लगा लिया था, वहीं जनता ने भी उनको जिताकर भरोसा जताया है। तमिलनाडु में पहली बार चुनाव में उतरी नई पार्टी न सिर्फ मुकाबला कर रही है, बल्कि अलग-अलग इलाकों में DMK और AIADMK दोनों को पीछे छोड़ रही है। TVK ने विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में अब तक 100 से अधिक सीटें हासिल की हैं।

यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: ममता के गढ़ में भाजपा ने कैसे लगाई सेंध? टीएमसी की हार के वो 5 बड़े कारण, दीदी से कहां चूक हुई?

केरल में बदली सत्ता

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) एक दशक बाद सत्ता में वापसी के लिए तैयार है। यूडीएफ ने रुझानों में 100 से अधिक सीटें हासिल कर ली हैं। केरल में सत्ता स्थापित करने के लिए UDF को कुल 71 सीटों की जरूरत थी, लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाली पार्टी बहुमत से ज्यादा सीटों पर आगे है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (सौ. सोशल मीडिया)

चुनावी नतीजे पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली LDF सरकार के अंत का संकेत हैं। विजयन सरकार ने लगातार दो बार चुनाव जीतकर इतिहास रचा था, लेकिन अब भारी हार का सामना करना पड़ रहा है।

Assembly elections results 2026 west bengal tamil nadu kerala inside story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2026 | 04:56 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Keralam Assembly Election
  • Tamil Nadu Assembly Election
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.