Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Assembly Elections 2026 Live: बंगाल फेज-1 और तमिलनाडु में मतदान शुरू, बूथों पर कड़ी सुरक्षा

Assembly Elections 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ जमा हो रही है। दोनों राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: Apr 23, 2026 | 08:43 AM
LIVE

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव अपडेट, फोटो- नवभारत डिजाइन

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 23 Apr 2026 08:43 AM (IST)

    23 Apr 2026 08:43 AM (IST)

    एडप्पडी के. पलानीस्वामी ने सिलुवमपालायम में डाला वोट

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के तहत एआईएडीएमके के महासचिव और नेता प्रतिपक्ष एडप्पडी के. पलानीस्वामी ने सिलुवमपालायम स्थित नेडुंगुलम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से भी बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।

  • 23 Apr 2026 08:31 AM (IST)

    23 Apr 2026 08:31 AM (IST)

    West Bengal Elections 2026: नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी ने डाला वोट, भवानीपुर में ममता बनर्जी से मुकाबला

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत राज्य के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से उनके खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसे चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में माना जा रहा है।

    #WATCH | West Bengal Elections 2026 | State LoP & BJP Candidate from Nandigram & Bhabanipur, Suvendu Adhikari casts his vote at a polling station in Nandigram

    West Bengal CM Mamata Banerjee is contesting against him from the Bhabanipur Assembly Constituency. pic.twitter.com/pEEbueML2b

    — ANI (@ANI) April 23, 2026

  • 23 Apr 2026 07:58 AM (IST)

    23 Apr 2026 07:58 AM (IST)

    ‘मां, माटी, मानुष’ के लिए वोट करें: पहले चरण की वोटिंग पर टीएमसी की अपील

    पहले चरण के मतदान को लेकर टीएमसी ने मतदाताओं से भावनात्मक अपील की है। पार्टी ने कहा कि लोग ‘मां’ के सम्मान, ‘माटी’ की रक्षा और ‘मानुष’ की सुरक्षा के लिए मतदान करें। साथ ही मतदाताओं से गर्व के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने वोट का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। टीएमसी ने इसे बंगाल के विकास और पहचान से जुड़ा अहम चुनाव बताते हुए लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने का आग्रह किया है।

  • 23 Apr 2026 07:48 AM (IST)

    23 Apr 2026 07:48 AM (IST)

    Tamil Nadu Elections 2026: पी. चिदंबरम ने डाला वोट, शिवगंगा में निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के तहत शिवगंगा के कराईकुडी स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से भी बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।

     

  • 23 Apr 2026 07:13 AM (IST)

    23 Apr 2026 07:13 AM (IST)

    बंगाल में मतदान शुरू होते ही लंबी कतारें, पहले चरण में दिख रहा भारी उत्साह

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग शुरू होते ही बीरभूम में एक मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह से ही लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे इलाके में उत्साह का माहौल है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है और मतदाता बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    #WATCH | West Bengal Elections 2026 | Long queues of voters formed outside a polling station in Birbhum as polling for the first phase of State Assembly elections begins. pic.twitter.com/3g0WBwSV6L

    — ANI (@ANI) April 23, 2026

  • 23 Apr 2026 07:09 AM (IST)

    23 Apr 2026 07:09 AM (IST)

    पीएम मोदी की अपील: तमिलनाडु के मतदाता उत्साह से करें मतदान, युवा और महिलाओं से खास आग्रह

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह लोकतंत्र का एक पवित्र कर्तव्य है और सभी नागरिकों को इसमें उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। खासतौर पर उन्होंने राज्य के युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचकर रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

    தமிழ்நாட்டு மக்கள் சட்டமன்றத் தேர்தலில் வாக்களிக்க உள்ள வேளையில், அனைத்து வாக்காளர்களும் மிகுந்த உற்சாகத்துடன் இந்த புனிதமான ஜனநாயகக் கடமையை நிறைவேற்ற வேண்டுமெனக் கேட்டுக்கொள்கிறேன். குறிப்பாக, தமிழ்நாட்டின் இளைஞர்களும், பெண்களும் பெருமளவில் திரண்டு வந்து, சாதனை அளவிலான வாக்குகள்…

    — Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2026

  • 23 Apr 2026 06:50 AM (IST)

    23 Apr 2026 06:50 AM (IST)

    राहुल गांधी की अपील: कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को समर्थन दें, बताया ‘वैचारिक लड़ाई’

    मतदान की पूर्व संध्या पर राहुल गांधी ने मतदाताओं से कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के समर्थन की अपील की। एक वीडियो संदेश में उन्होंने चुनाव को व्यापक वैचारिक संघर्ष बताते हुए कहा कि यह मुकाबला कांग्रेस-डीएमके और भाजपा-एआईएडीएमके गठबंधन के बीच है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का एआईएडीएमके पर नियंत्रण है और राज्य में उसके इरादों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। राहुल गांधी ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए गठबंधन को समर्थन देने का आह्वान किया।

  • 23 Apr 2026 06:43 AM (IST)

    23 Apr 2026 06:43 AM (IST)

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मॉक पोल की तैयारियां तेज, मतदान से पहले अंतिम परीक्षण

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले मॉक पोल की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चुनाव अधिकारियों द्वारा मतदान प्रक्रिया की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

West Bengal-Tamil Nadu Assembly Elections Voting Updates: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटर्स की भारी भीड़ लगना शुरू हो गई है। लोग बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अब देखना यह है कि क्या बंगाल में ममता बनर्जी एक बार फिर सरकार बना पाएंगी या फिर सत्ता विरोधी लहर का असर दिखाई पड़ेगा। तमिलनाडु में भी लड़ाई बेहद करीब मानी जा रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। आज पहले चरण में 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी। बंगाल के दूसरे चरण की वोटिंग में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा।

इस लाइव ब्लॉग में हम आपको हर अपडेट जैसे- मतदान प्रतिशत, बड़ी खबरें और नेताओं की गतिविधियों की जानकारी देंगे। बस इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल और तमिलनाडु में लोकतंत्र का महाकुंभ आज, कुल 5501 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत; पीएम मोदी ने की ये अपील

आज की ताजा खबर 23 अप्रैल LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस 

बंगाल चुनाव: पहले चरण की वोटिंग के लिए EC तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; 152 सीटों पर हाई स्टेक मुकाबला

EC का हंटर! 1000 करोड़ की जब्ती से मचा हड़कंप; चुनाव में पैसे-शराब की हो रही बारिश, देखें पूरी लिस्ट

Assembly elections 2026 live updates west bengal tamil nadu chunav voting bjp congress tmc dmk aiadmk

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2026 | 06:00 AM

Topics:  

  • Assembly Election
  • Assembly Election 2026
  • Live
  • Live News
  • Live News Update
  • Tamil Nadu Assembly Election
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.