Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Exit Poll Vs Live Trends: कहीं पास तो कहीं फेल…कितने सटीक साबित हुए 5 राज्यों में एज्गिट पोल्स? देखें आंकड़े

Election Results 2026: एग्जिट पोल में अलग-अलग राज्य में किस दल या गठबंधन को कितनी सीटें मिल रही हैं, इसका अनुमान लगाया गया था। अब आइए जानते हैं कि ये एग्जिट पोल वास्तव में कितने सटीक साबित हुए हैं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 04, 2026 | 11:35 AM

AI Generated Image

Follow Us
Close
Follow Us:

Exit Poll Vs Results 2026: देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अगले कुछ घंटों में तस्वीर साफ होगी कि कौन सरकार बना रहा है और कौन हार रहा है। वहीं बात करें सभी राज्यों के एग्जिट पोल की तो अलग-अलग राज्य में किस दल या गठबंधन को कितनी सीटें मिल रही हैं, इसका अनुमान लगाया गया था। अब आइए जानते हैं कि ये एग्जिट पोल वास्तव में कितने सटीक साबित हुए हैं।

सबसे पहले बात करते हैं असम की तो असम में बीजेपी गठबंधन सत्ता की हैट्रिक लगाती हुई नजर आ रही है। तो वहीं केरल में दस साल बाद सरकार बदल रही है। तमिलनाडु में एक्टर विजय की सियासी जीत तो दिख रही है लेकिन वो भी बहुमत से पीछे हैं। वहीं, पुड्डुचेरी में भाजपा गठबंधन अपना दबदबा बनाए रखा। अब आइए जानते हैं कि अलग-अलग राज्यों के एग्जिट पोल और नतीजे के दिन आ रहे रूझानों में क्या अंतर है….

बंगाल में कांटे की टक्कर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल्स के मुताबिक ममता बनर्जी सत्ता में बनी रह सकती हैं तो वहीं बीजेपी भी बहुत ज्यादा पीछे नहीं है। एग्जिट पोल्स के लिहाज से टीएमसी को 147 तो बीजेपी को 137 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। कांग्रेस और लेफ्ट को 2-2 सीटें तो वहीं अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं। अब वास्तविक नतीजों की बात करें तो अब तक के रुझान में भाजपा 147 तो वहीं ममता बनर्जी की TMC 126 पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 4 तो वहीं लेफ्ट के खाते में 1 सीट जाती दिख रही है।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल में हार को लेकर ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, जानें क्या कहा

रजनीकांत और कमल हासन जहां चुके, वहां Thalapathy Vijay ने मारी बाजी, युवाओं की उम्मीद बने सुपरस्टार

हुमायूं कबीर से अजमल और ओवैसी तक…पांच राज्यों के चुनाव में नहीं चला मुस्लिम कार्ड, जनता ने चटाया धूल

दीदी का राज खत्म, असम के साथ बंगाल में भी बन रही डबल इंजन सरकार, पूरे देश में मोदी का जलवा: विश्वास सारंग

पार्टी एग्जिट पोल (अनुमानित सीटें) शुरुआती रुझान (सीटें)
टीएमसी (TMC) 147 126
बीजेपी (BJP) 137 147
कांग्रेस 2 4
लेफ्ट 2 1
अन्य 6 (स्पष्ट नहीं)

असम में बीजेपी की वापसी?

बात करें असम विधानसभा चुनाव की तो एग्जिट पोल्स में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाने का अनुमान लगाया गया था, जो की सही होती दिख रहा है। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 88 सीटें मिल रही थीं तो वहीं कांग्रेस को 27 सीटें ही मिलने का अनुमान था। इसके अलावा अन्य के खाते में 7 सीटें जा सकती है। अगर वास्तविक नतीजों की बात करें तो की बात करें तो जपा 99 और कांग्रेस 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही हैं।

पार्टी एग्जिट पोल (अनुमानित सीटें) शुरुआती रुझान (सीटें)
बीजेपी (BJP) 88 99
कांग्रेस 27 25
अन्य 7 2

केरल में हो रहा है सत्ता परिवर्तन

अब बात करते हैं केरल विधानसभा चुनाव की तो यहां लेफ्ट को झटका और कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो रही है। एग्जिट पोल्स में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 77 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था तो लेफ्ट के अगुवाई वाले एलडीएफ को 59 सीटें। इसके अलावा भाजपा को 2 सीटें तो अन्य को भी 2 सीटें मिलने का अनुमान था। अब वास्तविक नतीजों की बात करें तो यहां कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ को 95 तो लेफ्ट को 42 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीम भाजपा 1 पर सिमटती नजर आ रही है।

गठबंधन / पार्टी एग्जिट पोल (अनुमानित सीटें) शुरुआती रुझान (सीटें)
यूडीएफ (कांग्रेस नेतृत्व) 77 95
एलडीएफ (लेफ्ट नेतृत्व) 59 42
बीजेपी (BJP) 2 1
अन्य 2 (स्पष्ट नहीं)

तमिलनाडु में किसे मिला ‘विजय’

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की बात करें तो एग्जिट पोल में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनती दिखाई गई थी। एग्जिट पोल्स में डीएमके गठबंधन को 130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था तो AIADMK गठबंधन को 65 सीटें। वहीं अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके को 31 सीटों का अनुमान लगाया था। अब वास्विक नतीजों की बात करें तो वास्तविक नतीजे एग्जिट पोल से बिलकुल उलट नजर आ रहे हैं। अब तक के रुझानों में विजय की पार्टी TVK 107 सीट पर आगे चल रही है और बहुमत के करीब बढॉती जा रही है। शुरुआती रुझानों में DMK गठबंधन 45 तो ADMK गठबंधन 81 सीटों पर आगे चल रहा है।

गठबंधन / पार्टी एग्जिट पोल (अनुमानित सीटें) शुरुआती रुझान (सीटें)
डीएमके गठबंधन (DMK+) 130 45
एआईएडीएमके गठबंधन (AIADMK+) 65 81
टीवीके (TVK – विजय) 31 107
अन्य (स्पष्ट नहीं) (स्पष्ट नहीं)

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में त्रिकोणीय मुकाबला: पोस्टल बैलेट की गिनती में TVK का धमाकेदार प्रदर्शन, DMK को मिली बढ़त

पुडुचेरी में किसकी सरकार?

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की बात करें तो यहां चुनाव में बीजेपी गठबंधन का दबदबा बरकरार रह सकता है। एग्जिट पोल्स में बीजेपी गठबंधन को 17 सीटें दी गई थीं तो कांग्रेस गठबंधन को 9 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था।

गठबंधन / पार्टी एग्जिट पोल (अनुमानित सीटें) शुरुआती रुझान (सीटें)
बीजेपी गठबंधन (NDA) 17 23
कांग्रेस गठबंधन 9 3
अन्य (स्पष्ट नहीं) (स्पष्ट नहीं)

वहीं शुरुआती रुझानों की बात करें तो भाजपा गठबंधन 23 सीटों के साथ एकतरफा जीत की ओर बढ़ रहा है। वहीं कांग्रेस 3 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

नोट- यह खबर शुरुआती रुझानों के आधार पर बनाई गई है। वास्विक नतीजे इससे अलग हो सकते हैं।

Assembly election results 2026 exit poll vs live trends comparison

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2026 | 11:35 AM

Topics:  

  • Assam Assembly Election
  • Assembly Election 2026
  • Keralam Assembly Election
  • Puducherry Assembly Election
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.