Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में किसे मिलेगा जनादेश, दांव पर है इन दिग्गजों की साख

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके कुछ देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोनों राज्यों में 90-90 विधानसभा सीटें हैं। देखना अहम होगा कि दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनती है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 08, 2024 | 12:22 AM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके कुछ देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोनों राज्यों में 90-90 विधानसभा सीटें हैं। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हुए थे। पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और आखिरी चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। केंद्र शासित प्रदेश में इस बार कुल 63.88 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, हरियाणा में एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। इस चुनाव में 67 फीसदी मतदान हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में करीब 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुए हैं। पिछली बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे, तब किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। 2019 में चुनाव होने थे, लेकिन उससे पहले ही अगस्त में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया और इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। इस तरह से देखा जाए तो यह चुनाव जितना विपक्षी दलों के लिए महत्वपूर्ण है, उतना ही भाजपा के लिए लिटमस टेस्ट भी है। भाजपा, कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी के अलावा कई अन्य क्षेत्रीय दलों के नेता मैदान में हैं।

जम्मू-कश्मीर दांव पर दिग्गजों की साख

जम्मू-कश्मीर में भाजपा से लेकर एनसी और पीडीपी के कई नेताओं की किस्मत दांव पर है। राजौरी जिले की नौशेरा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना मैदान में हैं। रैना का मुकाबला पीडीपी के हक नवाज से है। 2014 के विधानसभा चुनाव में रविंदर रैना ने यहां से जीत दर्ज की थी। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला इस बार दो सीटों से मैदान में थे। इनमें से एक गंदेरबल सिंह है, जहां उनका सीधा मुकाबला पीडीपी के बशीर अहमद मीर से है। वहीं बडगाम में उनका मुकाबला आगा सईद मुंतजिर मेहदी से है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव
कुल सीटें- 90
एससी- 7 सीटें
एसटी- 9 सीटें
कुल वोट प्रतिशत- 63.88%
पुरुष- 64.68%
महिलाएं- 63.04%

यह भी पढ़ें:- हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: इन 6 दिग्गजों पर रहेगी नजर, जानिए किस सीट पर है किसका असर?

इस बार जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन है। कांग्रेस 32 सीटों पर मैदान में थी जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। सीपीएम और पैंथर्स पार्टी को 1-1 सीट दी गई है। वहीं, 6 सीटों पर दोस्ताना मुकाबला है। महबूबा मुफ्ती की पीडीपी भी बीजेपी की तरह अकेले चुनाव मैदान में है।

हरियाणा में दांव पर है इनकी किस्मत

इसी तरह हरियाणा में कई बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर है। इनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ ही राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज भी शामिल हैं। सैनी लाडवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि विज अंबाला कैंट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई और विनेश फोगाट जुलाना सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इनेलो नेता अभय चौटाला ऐलनाबाद सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। ये हरियाणा के वो चर्चित चेहरे हैं, जिन पर खुद की जीत के साथ-साथ पार्टी को भी जिताने की जिम्मेदारी है।

लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में होने वाला चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला है। हरियाणा के सियासी रण में भाजपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, इनेलो-बसपा और जेजेपी-आजाद समाज पार्टी भी हैं। हालांकि, अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। इस चुनाव में जीत के जरिए राजनीतिक दल आगामी चुनाव को अपने पक्ष में मोड़ने और मौके को भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव
कुल सीटें-90
मतदान-5 अक्टूबर
मत प्रतिशत-67.9%
एससी-17 सीटें
एसटी-0

यह भी पढ़ें:- एग्जिट पोल में पीछे, सरकार बनाने में रहेंगे आगे; जम्मू-कश्मीर में कुछ ऐसे समीकरण साध रही है बीजेपी‍!

हरियाणा की 90 सीटों के लिए 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं समेत कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। हरियाणा में बनाए गए सभी स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी है। मतगणना के मद्देनजर स्ट्रांग रूम में भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि मतगणना स्थल पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना हॉल में सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।

Assembly election results 2024 who will get the mandate in haryana and jammu and kashmir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2024 | 11:57 PM

Topics:  

  • Assembly Elections
  • Haryana Assembly Elections
  • Jammu and Kashmir Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.