मोदी के 3 पक्के यार: ED, CBI और.., बंगाल में बरसे अरविंद केजरीवाल, बोले- ममता के पीछे पड़ी है पूरी फौज
Arvind Kejriwal in Kolkata: कोलकाता में ममता बनर्जी के समर्थन में अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में उतरे। BJP पर साधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के सिर्फ तीन ही दोस्त हैं। जानें पूरी खबर।
- Written By: प्रिया जैस
कोलकाता में अरविंद केजरीवाल (सौजन्य-एक्स)
Arvind Kejriwal Slams PM Modi: पश्चिम बंगाल विधानसभा तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक ओर मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी अपने निर्वाचन क्षेत्र में पदयात्रा कर रही हैं। तो वहीं आम आदमी के पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल उनके लिए कोलकाता में चुनावी रण पर उतर आए है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ममता बनर्जी के लिए जनता से समर्थन की मांग की और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।
कोलकाता में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बताया कि बीजेपी ने उनके हर अच्छे काम को बंद करा देने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा आज BJP ने दिल्ली में हमारे किए गए सभी अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया है। हमने अच्छे स्कूल बनाए, लेकिन उन्होंने उन्हें बंद कर दिया।
केजरीवाल ने कहा कि हमने मोहल्ला क्लीनिक बनाए, हमने महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ़्त की, लेकिन उन्होंने उसे रोक दिया। हमने बिजली मुफ़्त की, और वे उसे भी रोकने जा रहे हैं। दीदी ने यहां जो भी काम किया है, अगर गलती से भी आपने उन्हें वोट दे दिया, तो वे सब कुछ रोक देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: ‘क्या यह आसन्न हार की आहट है’, ममता के VIDEO को पोस्ट कर अमित मालवीय ने कसा तंज; जानें क्या कहा?
‘BJP को रोकना उनकी जिम्मेदारी थी, लेकिन..’, TMC नेता ने राहुल को याद दिलाई भूमिका; कहा राहुल दे रहें धोखा
हुगली में PM मोदी ने TMC की उड़ा दी धज्जियां, RG कर मामले में कही बड़ी बात; बोले- इनका SC भी नहीं करती विश्वास
‘सबकी सदस्यता खत्म होगी…’, बागी AAP सांसदों पर बरसे संजय सिंह; बोले- गद्दारी की मिलेगी सजा
पीएम मोदी के तीन दोस्त
पीएम नरेंद्र मोदी के तीन दोस्तों का जिक्र करते हुए आप प्रमुख बोले, सोशल मीडिया पर देखिए, लोग PM मोदी के खिलाफ हैं, उनके खिलाफ मीम बना रहे हैं। मोदी जी ईमानदारी से चुनाव नहीं जीत सकते। मोदी के तीन दोस्त हैं: ED, CBI और ज्ञानेश कुमार। पूरे देश से यहां सेना बुलाई गई है, इसकी क्या ज़रूरत है? क्या बंगाल के लोग आतंकवादी हैं? यह बंगाल के लोगों का अपमान है। बंगाल में 3,50,000 सैन्यकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्हें किस बात का डर है? इन सबके बाद भी, अगर मोदी चुनाव हार जाते हैं, तो बंगाल के लोग उनसे पूछना चाहते हैं कि क्या वे इस्तीफ़ा देंगे?
#WATCH | Kolkata, West Bengal: AAP national convener Arvind Kejriwal says, “…A year ago, they jailed me in a false case. The judgement came, and the court said that all the allegations against Kejriwal are false. Kejriwal is innocent and completely honest…” “Everyone is… pic.twitter.com/X6tDpRJnRn — ANI (@ANI) April 26, 2026
यह भी पढ़ें – डायमंड हार्बर में बड़ा एक्शन! चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज, TMC ने भी चल दिया दांव, क्या फंसेंगे बड़े नेता?
अरविंद केजरीवाल ने अपने कोर्ट केस पर सफाई देते हुए कहा कि, एक साल पहले, उन्होंने मुझे एक झूठे केस में जेल भेज दिया था। फ़ैसला आया, और कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। केजरीवाल बेकसूर हैं और पूरी तरह से ईमानदार हैं।
सब ममता बनर्जी के पीछे पड़े है – केजरीवाल
ममता बनर्जी के साथ जनता के आशीर्वाद पर केजरीवाल बोले कि ED, CBI, केंद्रीय बल, पीएम मोदी हर कोई ममता बनर्जी के पीछे पड़ा है। BJP के मुख्यमंत्री घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। हर कोई एक अकेली महिला के पीछे पड़ा है, और फिर भी वह जीतती हैं। वह जीतेंगी क्योंकि काली मां का आशीर्वाद उनके साथ है।
आपको जानकारी दें, कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल को किया जाएगा। दूसरे चरण में बंगाल के सात जिलों कोलकाता, हावड़ा, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया व पूर्व बद्र्धमान जिलों की 142 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण के लिए सुरक्षा बल के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय बलों की कुल 2,231 कंपनियां तैनात रहेंगी। इनमें ज्यादातर 237 कंपनियां कोलकाता में तैनात की जाएंगी।
