INDIA गठबंधन की महा-जुगलबंदी! ममता दीदी के लिए मैदान में उतरेंगे केजरीवाल, TMC के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
Arvind Kejriwal: ममता बनर्जी के बुलावे पर 26-27 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। दूसरे चरण के लिए TMC के पक्ष में वोट मांगेंगे। इससे इंडिया गठबंधन की ताकत बढ़ने की उम्मीद है।
- Written By: प्रिया जैस
अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Arvind Kejriwal West Bengal Campaign: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण का मतदान जारी है। इस बीच राजनीतिक दलों ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए भी अपनी कमर कस ली है। बंगाल विधानसभा चुनाव दूसरे चरण के लिए टीएमसी ने अपने प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी का सहारा लिया है। बंगाल चुनाव के लिए ममता बनर्जी ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मदद मांगी है।
अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बुलावे पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी ने इस बात की जानकारी दी है। आम आदमी पार्टी के मुताबिक, केजरीवाल 26-27 अप्रैल को चुनाव के दूसरे चरण के लिए TMC के पक्ष में प्रचार करेंगे।
TMC के लिए प्रचार करेंगे अरविंद केजरीवाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आमंत्रण पर, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी के अनुसार, केजरीवाल 26-27 अप्रैल को चुनावों के दूसरे चरण के लिए TMC के पक्ष में प्रचार करेंगे। — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
सम्बंधित ख़बरें
डूब चुका भ्रष्टाचार का सूरज, अमित शाह ने ममता सरकार पर बोला हमला! वीडियो शेयर कर TMC को दिखाया बाहर का रास्ता
आजादी के बाद से अब तक का…बंगाल और तमिलनाडु के वोटर्स को ECI ने किया सलाम, 92+ से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
बंगाल चुनाव 2026: 152 में से इतनी सीटें जीतेगी BJP! पहले फेज की वोटिंग के बाद सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा
चुनाव में टूटा रिकॉर्ड! बंगाल में 5 बजे तक 89% तो तमिलनाडु में 82% रिकॉर्ड मतदान, जानिए कहां कितने पड़े वोट
ममता बनर्जी की तृणमुल कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के साथ आने से एक बार फिर इंडिया गठबंधन की एकता नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण 29 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण में कुल 142 सीटों पर मतदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – बंगाल में 150 की भीड़ ने BJP एजेंट को घेरा, कार से खींचकर फोड़ा सिर; पुलिस और TMC की मिलीभगत का लगा आरोप
दूसरे चरण के लिए भाजपा की तैयारी
पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी जोरो-शोरो से चुनावी प्रचार में लगी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह परगना में तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हावड़ा में बीजेपी की जीत के लिए रोड शो कर रहे है। भाजपा की ताकत के सामने अब इंडिया गठबंधन एक होता दिखाई देगा, जब ममता बनर्जी के लिए आम आदमी पार्टी प्रचार के लिए सड़क पर उतरेगी। ऐसे में दोनों पार्टियों का आमने-सामने आना दिलचस्प होगा।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुई वोटिंग को लेकर वोटरों में ज़बरदस्त उत्साह दिखाई दिया। चुनाव आयोग ने शाम 5:00 बजे तक दर्ज किए गए अनुमानित वोटिंग रुझान जारी किए। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई। पहले चरण में यह आंकड़ा लगभग 89.93 प्रतिशत रहा, जो कि रिकॉर्ड आंकड़ा माना जा रहा है।
