बंगाल चुनाव: BJP आने पर बंद हो जाएगा मछली-अंडा? ममता के आरोपों पर अमित शाह ने मुस्कुराते हुए दिया बड़ा बयान
Bengal Election 2026: अमित शाह ने बंगाल चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस पत्र में जनता से कई बड़े वादे किए गए हैं। इस बीच अमित शाह ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।
- Written By: सजल रघुवंशी
अमित शाह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Amit Shah Release BJP Manifesto: भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी। अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करते हुए ममता के सभी आरोपों को सिरे से खारीज कर दिया। इसके साथ ही अमित शाह ने यह साफ कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही 6 महीने के अंदर यूनिफॉर्म सिविल कोड(UCC) लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि अमित शाह ने ममता बनर्जी के मांसाहार वाले बयान पर भी अपना रुख स्पष्ट किया।
संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) का 15 साल का कार्यकाल बुरे सपने जैसा था। अब अमित शाह के इन बयानों के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचना तय माना जा रहा है।
मांसाहार प्रतिबंध वाले बयान पर किया पलटवार
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रिपोर्टर ने उनसे ममता बनर्जी के उस बयान पर प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि भाजपा की सरकार आने पर मछली और अंडा खाने को नहीं मिलेगा। अमित शाह ने इसका जवाब अपने अंदाज में दिया। उन्होंने रिपोर्टर से कहा कि क्या आप ऐसा मानते हैं? ऐसा नहीं है तो फिर सवाल ही क्यों कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी
टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी: 80 लाख कैश बरामद, और क्या मिला?
Shivraj Singh Book: अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन
इंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
“Do you believe it? If not, why ask?” – HM Amit Shah dismisses claims of ‘no eating fish or eggs if BJP comes to power’, says will end TMC ‘cut money’ culture in Bengal pic.twitter.com/zgv9EIkCDa — News Arena India (@NewsArenaIndia) April 10, 2026
टीएमसी सरकार की योजना बंद नहीं होंगी- अमित शाह
अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात को भी साफ कर दिया कि उनकी सरकार आने पर टीएमसी सरकार की योजनाएं बंद नहीं कि जाएंगी। अमित शाह ने साफ कहा कि ममता बनर्जी झूठ फैलाती हैं। उनका कहना है कि भाजपा आई तो फिर हमारी सरकार टीएमसी की सारी योजनाओं को खत्म कर देगी। ऐसा नहीं है, हमने किसी भी राज्य में पुरानी सरकार की योजनाओं को समाप्त नहीं किया है। इसके शाह ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए यह भी दावा किया कि योजना के अंदर इनका टोल टैक्स यानी कट बंद हो जाएगा।
6 महीने के अंदर लागू होगा यूसीसी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित कई राज्यों ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू कर दिया है। छह महीने के अंदर, हम बंगाल में भी यूसीसी लागू करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरे राज्य में सभी नागरिकों पर कानूनों का एक ही समान सेट लागू हो। उन्होंने आगे कहा कि हम न केवल घुसपैठियों के लिए बंगाल की सीमाओं को सील करेंगे बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगे कि बंगाल के रास्ते भारत से एक भी गाय की तस्करी न हो।
#WATCH | Kolkata: Union Home Minister Amit Shah says, “Several BJP-ruled states have implemented the Uniform Civil Code. Within six months, we will implement the UCC in Bengal and ensure that a single, uniform set of laws applies to all citizens across the state… We will not… pic.twitter.com/Ve8axWKHX3 — ANI (@ANI) April 10, 2026
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026: अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणा पत्र; रोजगार, महिला सुरक्षा और 7वें वेतन आयोग पर बड़ा दांव
संकल्प पत्र जारी करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी और उन्होंने लिखा था कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है। आज कोलकाता में टीएमसी के ‘भय राज’ से बंगाल को मुक्त करने के आधार, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ का विमोचन करूँगा इसके पश्चात, पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा में जनसभा और खड़गपुर में रोड-शो के माध्यम से प्रदेश के बहनों-भाइयों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूँ।
