अमित शाह(सोर्स- सोशल मीडिया)
Amit Shah In Kerala: केरल के एर्नाकुलम में रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा का संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को जो चुनाव होने वाला किसी की सरकार बदलने का चुनाव नहीं है। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सरकार बदलकर एनडीए की सरकार लाने का चुनाव नहीं है। यह चुनाव केरल के भविष्य को सुनिश्चित और सुनहरा करने का है। केरल की जनता यूडीएफ को हटाकर एलडीएफ को सत्ता में लाई फिर एलडीएफ को सत्ता से हटाकर यूडीएफ को लाई। दोनों पार्टी की सरकारों ने भ्रष्टाचार किया।
गृह मंत्री ने आगे कहा कि केरल को आगे बढ़ाना है तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनानी है। भारत में सबसे पहले केरलम के लोग सबसे ज्यादा शिक्षित हुए, यहां के युवा बुद्धिमान हैं। लेकिन उनके पास नौकरी नहीं है। नौकरी करने के लिए गल्फ देशों और दुनिया भर के देशों में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे केरलम की रचना करना चाहते हैं कि यहां के युवाओं को केरलम में ही शत-प्रतिशत नौकरी मिले।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरी दुनिया में परिवर्तन आ रहा है। एलडीएफ कम्युनिस्ट पार्टी पूरी दुनिया में समाप्त हो गई है और यूडीएफ, जिसका नेतृत्व कांग्रेस कर रही है वो पूरे देश में समाप्त हो रही है। पूरा देश आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 14 प्रतिशत वोट केरल में मिला। 2019 के लोकसभा चुनाव में 16 प्रतिशत वोट मिला और 2024 के लोकसभा चुनाव में 20 प्रतिशत वोट मिला।
गृह मंत्री ने कहा कि इस बार केरल में एनडीए सरकार बनाने की बारी है। उन्होने कहा कि आज एनडीए में एक नया साथी ट्वेंटी-ट्वेंटी पार्टी जुड़ी है। आप को जानना चाहिए कि ट्वेंटी-ट्वेंटी पार्टी क्यों बनी? जब यहां पर एलडीएफ और यूडीएफ ने लोगों के काम करने की बजाय भ्रष्टाचार किया। उस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए साबू जी ने ट्वेंटी-ट्वेंटी बनाई। गृह मंत्री ने कहा कि मैं एनडीए में ट्वेंटी-ट्वेंटी पार्टी का स्वागत करता हूं और ईस्टर के दिन ईशू के अनुयायियों से अपील करना चाहता हूं कि आप एनडीए के साथ जुड़िए और समृद्ध केरलम बनाइए।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: ‘लूटा हुआ पैसा जनता को लौटाना ही पड़ेगा…’, कूचबिहार में जमकर गरजे PM Modi; कही यह बड़ी बात
अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 1760 करोड़ रुपए से स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अपने कोच्चि को चुनकर 98 बड़ी योजनाओं को दिया। कोच्चि मेट्रो फेज टू के लिए 275 करोड़ रुपए भारत सरकार ने दिया और इसके साथ-साथ 600 करोड़ रुपए के लोन की गारंटी भी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति स्पष्ट है। ‘जस्टिस टू ऑल, इम्पीचमेंट टू नन’ के तहत देशभर में काम कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जब केरलम का एक संगठन पीएफआई देशविरोधी काम करता था, तो भाजपा की सरकार ने एक ही दिन में देशभर के सभी पीएफआई कैडर को जेल भेज दिया। भाजपा की सरकार वक्फ संशोधन बिल लेकर आई। एर्नाकुलम में 600 ईसाई और हिंदू परिवारों की 400 एकड़ भूमि वक्फ बोर्ड ने हड़प ली थी। लेकिन उसके लिए न एलडीएफ ने आवाज उठाई, न यूडीएफ ने आवाज उठाई। जब वक्फ संशोधन बिल पर संसद में चर्चा हो रही थी तो 600 ईसाई परिवारों की भूमि के लिए एलडीएफ और यूडीएफ की ओर से एक शब्द भी नहीं निकला। उनके मन में डर था।
एजेंसी इनपुट के साथ…