बंगाल चुनाव: ‘क्या यह आसन्न हार की आहट है’, ममता के VIDEO को पोस्ट कर अमित मालवीय ने कसा तंज; जानें क्या कहा?
Bengal Election: चुनावी रैली के दौरान ममता ने बीच में ही संबोधन रोक दिया और मंच से उतर गईं। इसकी वजह BJP की रैली से आ रहा शोर बताया गया। इस संबोधन के वीडियो को पोस्ट करते हुए अमित मालवीय ने तंज कसा।
- Written By: सजल रघुवंशी
ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Amit Malviya On Mamata Banerjee Bhowanipore Rally Statement: पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीच में ही अपना संबोधन रोक दिया और नाराजगी जताते हुए मंच से उतर गईं। इसकी वजह भाजपा की रैली से आ रहा शोर बताया गया। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि जानबूझकर हंगामा किया जा रहा है ताकि उनकी सभा बाधित हो सके।
सीएम ममता ने कहा कि माताओं, बहनों और भाइयों, कृपया मुझे माफ करें। मैं कल इस इलाके में फिर से रैली करूंगी। इस तरह के व्यवहार के बीच मैं सभा जारी नहीं रख सकती। यह बेहद अपमानजनक और शर्मनाक है। मंच छोड़ने से पहले मैं आप सभी से क्षमा चाहती हूं।
टीएमसी कार्यकर्ता भी लाउडस्पीकर लगा देंगे- सीएम ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कहा कि यह सब ऐसे नहीं चल सकता। रैली के लिए हमने परमिशन ली थी। वह (BJP) ऐसा क्यों करेंगे? उन्होंने आगे यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के कुछ नियम और कानून होते हैं। अगर वह लोग ऐसा कर सकते हैं, तो तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भी (बीजेपी की रैलियों के पास) लाउडस्पीकर लगा देंगे। अगर पुलिस लाउडस्पीकर हटाने आती है, तो महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए कहें।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: ‘अब बदलाव चाहिए…’, PM Modi की रैली में उमड़ा जनसैलाब; लोगों ने बताया क्यों चाहिए TMC से मुक्ति
बंगाल छोड़ देंगी ममता बनर्जी…बंगाल चुनाव पर सियासत तेज, हरियाणा के मंत्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी; क्या CM सम्राट चौधरी पूरा कर पाएंगे अपना कार्यकाल? जानें क्या कहा!
‘राघव चड्ढा गद्दार है…’, सांसद के मुबंई वाले घर के बाहर भारी हंगामा; सड़क पर बैठे AAP कार्यकर्ता
क्या यह आसन्न हार की आहट है- अमित मालवीय
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा के नेता अमित मालवीय लिखते हैं कि ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी के लाउडस्पीकर से आ रही तेज आवाज का हवाला देते हुए मंच से चली गईं। जब नेता अपना संयम खोने लगते हैं, तो अक्सर यह गहरी चिंता को दर्शाता है। क्या यह आसन्न हार की आहट है?
Chakraberia Road, Bhawanipur. Mamata Banerjee walked off the stage, citing noise from a BJP loudspeaker. When leaders start losing composure, it often reflects deeper anxiety. Is this the sound of an impending defeat? pic.twitter.com/QJuN7bKRtx — Amit Malviya (@amitmalviya) April 25, 2026
यह भी पढ़ें: हुगली में PM मोदी ने TMC की उड़ा दी धज्जियां, RG कर मामले में कही बड़ी बात; बोले- इनका SC भी नहीं करती विश्वास
29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार और बयानबाजी इसलिए भी तेज हो गई है क्योंकि कुछ ही दिन बाद दूसरे चरण का मतदान होना है, दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होगा जिनमें सबसे हॉट सीट भवानीपुर भी शामिल है। दरअसल, यह वही सीट है जिसपर सुवेंधु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच सीधी टक्कर है।
