(डिजाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम अप्रत्याशित रहे हैं। महाराष्ट्र में महायुति प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है तो महा विकास अघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस चुनाव में महायुति हो या महाविकास अघाड़ी दोनों ही गठबंधनों के कई बड़े चेहरों को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम के बेटे का नाम भी शामिल हैं।