भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर काटा बवाल, देखें हंगामे का VIDEO
Youth Congress Protest: एआई इंपैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन(Image- Social Media)
Youth Congress Protest at Bharat Mandapam:एआई इंपैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई एक्सपो समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।
#WATCH | Delhi: Indian Youth Congress workers staged a topless protest and chanted anti-Modi slogans at Bharat Mandapam (Source: Indian Youth Congress) pic.twitter.com/WCZgCMwkFZ — ANI (@ANI) February 20, 2026
कैसे हुआ प्रदर्शन?
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, करीब 10 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शोर मचाते हुए भारत मंडपम के एक पवेलियन में पहुंच गए। बताया गया कि सभी कार्यकर्ता QR कोड के जरिए एंट्री लेकर अंदर दाखिल हुए थे। पवेलियन में पहुंचने के बाद उन्होंने नारे लगाए और टी-शर्ट उतारकर विरोध जताया।
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
दिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में अब तक 5 लोगों की हुई मौत; 3 अभी भी लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कुल 5 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। सभी को तिलक मार्ग थाने ले जाया गया है। पुलिस ने कहा है कि भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
ग्लोबल साउथ में पहला वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन
आपको बता दें कि यह सम्मेलन ग्लोबल साउथ में भारत द्वारा आयोजित पहला वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन है, जिसमें रिकॉर्ड स्तर की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी दर्ज की गई है। इसमें 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 से ज्यादा वैश्विक एआई विशेषज्ञ तथा उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी ने आरोपों को बताया राजनीतिक, शाह के खिलाफ टिप्पणी का है मामला
नीति-निर्माताओं, प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप्स, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के अग्रणी नेताओं को एक साझा मंच पर लाकर यह आयोजन इंडिया एआई मिशन और डिजिटल इंडिया पहल के तहत वैश्विक एआई संवाद को ठोस और क्रियान्वयन योग्य विकास परिणामों में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
